आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 68वां मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। संजू सैमसन (Sanju Samson) की राजस्थान टीम पॉइंट्स टेबल में 16 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है और इस जीत के साथ वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं, एमएस धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई टीम पॉइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ 9 वें स्थान पर है। अपने आखिरी मैच में चेन्नई शानदार प्रदर्शन करने चाहेगी।
राजस्थान रॉयल्स की नज़रे टॉप 2 की ओर

संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आखिरी के कुछ मैच हारे। अगर टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को हरा देती है तो वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर होगी। टीम की नेट रेट काफी अच्छी है।
वह सीएसके को हराकर लखनऊ को भी पीछे छोड़ना चाहेगी, और दूसरे स्थान पर आकर क्वालीफायर 1 मैच खेलना चाहेगी। टॉप 2 टीमों के लिए फायदा ये हैं कि उन्हें क्वालीफायर 1 हारने के बाद भी फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा, जबकि अन्य 2 टीमों को फाइनल में जाने के लिए दो लगातार जीत चाहिए।
दोनों टीमों में से किसका पलड़ा है भारी

आईपीएल के इतिहास में जब-जब चेन्नई और राजस्थान (RR vs CSK) की भिड़ंत हुई है, तब-तब पलड़ा चेन्नई का ही भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से चेन्नई ने 15 जबकि राजस्थान ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की वर्तमान टीम से धोनी ने सबसे अधिक 495 रन बनाए हैं जबकि राजस्थान की वर्तमान टीम से चेन्नई के खिलाफ बटलर ने सबसे अधिक 265 रन बनाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-XI

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमॉयर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहली, प्रसिद्ध कृष्णा

