IPL 2022: मुंबई इंडियंस की 8वीं हार के बाद रोहित शर्मा की सोशल मीडिया पर होने लगी बाबर आजम से बराबरी, जानिए क्या है कनेक्शन

By Shadab Ahmad On April 25th, 2022
IPL 2022: मुंबई इंडियंस की 8वीं हार के बाद रोहित शर्मा की सोशल मीडिया पर होने लगी बाबर आजम से बराबरी, जानिए क्या है कनेक्शन

आईपीएल (IPL) के 37वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) की 8वींं हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की पाकिस्तान के क्रिकेटर बाबर आजम से बराबरी का ट्रेंड चल गया। काफी लोग दोनों खिलाड़ियों से संबंधित पोस्ट किए। बता दें कि 5 बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस (MI) अब तक आईपीएल (IPL) के इतिहास में लगातार 8 मैच पहली बार हारी है। अब वो लगभग प्लेऑफ से बाहर हो गई है।

अब तक आईपीएल में 5 बार प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है मुंबई इंडियंस

IPL 2022: तो क्या अभी भी मुंबई इंडियंस बना सकती है प्लेऑफ में अपनी जगह ?, जानिए क्या कहता है अंकों का खेल 

IPL 2022: तो क्या अभी भी मुंबई इंडियंस बना सकती है प्लेऑफ में अपनी जगह ?, जानिए क्या कहता है अंकों का खेल

मुंबई इंडियंस (MI) रविवार को लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) से अपना 8वां मैच 37 रनों से हार गई । हार के बाद टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। पहली बार टीम आईपीएल (IPL) में लगातार 8 मैच हारी है और प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। इससे पहले भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार प्लेऑफ से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस (MI) वर्ष 2008, 2009, 2016, 2018 व 2021 में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। हालांकि हर बार टीम की हालत इतनी नाजुक नहीं थी कि जितना इस बार है।

रोहित शर्मा की बाबर आजम से इसलिए होने लगी बराबरी

मुंबई इंडियंस (MI) की हार के बाद रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की बाबर आजम के बराबरी करने का ट्रेंड चला। तमाम लोगों ने इससे अपने ट्वीटर व इंस्टा पर अपलोड किया। बाबर आजम (BABER AZAM) पीएसएल 2022 (PSL 2022) में काराची किंग्स के कप्तान थे। वे कराची किंग्स की कप्तानी करते हुए लगातार 8 मैच हार गए थे।

जैसे ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अपना 8 वां मैच हारे तो सोशल मीडिया पर बाबर आजम से उनकी बराबरी होने लगी। वहीं दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (MI) के ऐसे पहले कप्तान हैं जो लगातार 8 मैच हारे हैं। हालांंकि उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताब अपने नाम किया है।

Tags: आईपीएल 2022, बाबर आजम, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,