IPL 2022, RCB vs DC: आरसीबी ने दिल्ली को हराकर पॉइंटस टेबल में किया बहुत बड़ा फेरबदल, मुंबई को लगा बड़ा झटका

By Aditya tiwari On April 17th, 2022
आरसीबी ने दिल्ली को हराकर पॉइंटस टेबल में किया बहुत बड़ा फेरबदल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 27वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम नहीं कर पायी और 16 रनों से मैच हार गई. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब मजेदार हो गई हैं.

आरसीबी की टीम को हुआ पॉइटंस टेबल में बड़ा फायदा

ipl-2022-rcb-vs-dc mitchell marsh

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की शुरूआत बेहद खराब रही. ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने 55 रनों की शानदार पारी खेली. दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने मात्र 34 गेंदो में ही 66 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए सलामी बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर ने 66 रनों की शानदार पारी खेली. मिचेल मार्श ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदो में मात्र 14 रन ही बनाए. लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम 16 रनों से मैच हार गई. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम तीसरे स्थान पर पंहुच गई हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8वें स्थान पर पंहुचे हैं.

गुजरात टाइटंस का दावा टॉप पर है बरकरार

अभी पॉइटंस टेबल में टॉप पर अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नजर आ रही है. जबकि चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम नजर आ रही है. नंबर 5 पर पंजाब की टीम तो वहीं केकेआर (KKR) की टीम नंबर 6 पर पंहुच गई हैं. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम नंबर 2 पर नजर आ रही है.

इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम 7वें नंबर पर नजर आ रही है. आखिरी पायदान पर अब मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नजर आ रही है. जबकि अब पॉइटंस टेबल में 9वें स्थान पर रवींद्र जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम नजर आ रही है.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,
Exit mobile version