IPL 2022, RCB vs DC: फाफ डू प्लेसिस ने दिनेश कार्तिक को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय, बताई जीत सबसे बड़ा वजह

By Aditya tiwari On April 17th, 2022
फाफ डू प्लेसिस ने दिनेश कार्तिक को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 27वां मुकाबला खेला गया. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) आमने-सामने थी. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम नहीं कर पायी और 16 रनों से मैच हार गई. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने जीत की सबसे बड़ी वजह बताई है.

फाफ डू प्लेसिस ने बताया टीम के जीत की सबसे बड़ी वजह

rcb-vs-csk faf du plessis lose

सीजन में चौथे जीत के बाद कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने इसकी सबसे बड़ी वजह बताई है. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में प्लेसिस ने कहा कि-

“मुझे लगता है कि यह शीर्ष क्रम के नजरिए से महत्वपूर्ण है. फिर से बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल था. लेकिन मैक्सी ने उन पर दोबारा दबाव डाला। लेकिन फिर फॉर्म में चल रहे दो खिलाड़ियों ने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया. आज का दिन कुछ प्लानिंग के बारे में था. हम उतने अच्छे नहीं रहे जितना हम डेथ ओवर में होना चाहते थे. गेंदबाज आज शानदार थे.”

उन्होंने आगे कहा कि,

“ टीम में कुछ ऐसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच से पहले बताते हैं कि ओस होगी या नहीं. शायद थके हुए विकेटों पर हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. एक समय में सिर्फ एक खेल. शांत और संयमित रहना महत्वपूर्ण है.”

दिनेश कार्तिक की फाफ डू प्लेसिस ने जमकर की तारीफ

ipl-2022-rcb-vs-dc mitchell marsh

विकेटकीपर बल्लेबाज और मैच फिनिशर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) की कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने जमकर तारीफ की है. इस बारें में कप्तान ने कहा कि-

“ इतनी अधिक ओस देखकर अधिकांश टीमें जल्दी गिर सकती हैं. लेकिन हम अपनी योजनाओं पर अड़े रहे. अनुभव होना अच्छी बात है. जब यह ठीक चल रहा हो या नहीं, आप विश्वास को मजबूत कर सकते हैं. डीके (दिनेश कार्तिक) अपनी जिंदगी की बेहतरीन फॉर्म में हैं. जाहिर तौर पर भाग्यशाली है कि वह हमारे पक्ष में है.”

 

Tags: दिनेश कार्तिक, दिल्ली कैपिटल्स, फाफ डू प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,
Exit mobile version