IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का दिखेगा शाही अंदाज़, शिमरॉन हेटमॉयर की हो रही है वापसी

By Twinkle Chaturvedi On May 17th, 2022
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का दिखेगा शाही अंदाज़, शिमरॉन हेटमॉयर की हो रही है वापसी

आईपीएल 2022 का 14वां सीजन लगभग अपने अंतिम चरण पर आ चुका है। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) पहले ही 20 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है। राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) अपना कल का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) के खिलाफ जीतकर 16 अंकों के साथ पाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर आ गयी है। कल के मुकाबले में जीत से ज्यादा खुशी की बात राजस्थान रॉयल्स के लिए यह है कि उनका स्टार खिलाड़ी शिमरॉन हेटमॉयर (SHIMRON HETMEYER) चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अगले मुकाबले मे खेलते दिखाई देंगे।

चेन्नई के खिलाफ मैच में होगी शिमरॉन हेटमॉयर की वापसी

Rajasthan Royals star Shimron Hetmyer becomes a father and shares photo of newborn babyFGN News | FGN News

शिमरॉन हेटमॉयर इस वक्त अपनी सबसे बड़ी खुशी से गले मिले है दरअसल हेटमॉयर पहली बार पिता बने है। अपने पहले बच्चे के जन्म हेतु ही उन्हें अपने घर वापस जाना पड़ा था। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले 16 गेंदो मे 31 रन की पारी खेल अपनी टीम को एक अहम जीत दिलाकर हेटमॉयर अपने स्वदेश वापस लौट गए थे।

शिमरॉन हेटमॉयर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलते नज़र आएंगे उन्होने अपना क्वारंटीन समय पूरा कर लिया है और वो राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ वापस से जुड़ गए है। हेटमॉयर ने 11 मैचों में 160 की स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए है वो 7 पारियों में नॉट आऊट भी रहे है। इस विस्पोटक बल्लेबाज की वापसी से राजस्थान का खेमा वापस से बहुत मजबूत दिखाई देगा।

राजस्थान रॉयल्स बस एक जीत दूर है प्लेऑफ में पहुंचने के लिए

RR vs RCB: Brad Hogg Believes Rajasthan Royals Bowling Is Weak

राजस्थान रॉयल्स 13 मैचों में 16 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। राजस्थान अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलेगी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को सीएसके के खिलाफ मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स काफी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। पर्पल कैप और ऑरेंज कैप दोनों ही राजस्थान के खिलाड़ियों के पास मौजूद है वहीं शिमरॉन हेटमॉयर का टीम के साथ वापस से जुड़ना सोने पे सुहागा है इनकी मौजूदगी टीम को चेन्नई के खिलाफ काफी मजबूत स्थापित करेगी।

 

 

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, राजस्थान रायॅल्स, शिमरॉन हेटमॉयर, संजू सैमसन,