IPL 2022, MI vs RR: मुंबई इंडियंंस पहली जीत के लिए प्लेइंग इलेवन में करेगी बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की जगह मिलेगा अर्जुन को मौका

आईपीएल (IPL) का 44वां मैच राजस्थान रॉयल्स व मुंबई इंडियंंस (RR VS MI) के बीच शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में मुंबई इंडियंंस (MI) की टीम अपनी पहली जीत के लिए संघर्ष करती दिखाई। हालांकि 5 बार की आईपीएल (IPL) चैंपियंस टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है लेकिन फिर भी बचे मैचों को जीत टीम अपनी प्रतिष्ठा को स्थापित रखना चाहेगी। इसके लिए टीम का अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना निश्चित है।
मुंबई इंडियंस की जीत के लिए ईशान किशन व रोहित शर्मा की जोड़ी को करना होगा बड़ा स्कोर

आईपीएल 2022 (IPL) के इस सीजन में मुंबई इंडियंंस (MI) की अब तक सबसे फ्लॉप साबित हुई है। इसमें टीम के शुरुआती बल्लेबाजों का रन न बना पाना सबसे बड़ी वजह रही है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सबसे मंहगे बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) का बल्ला इस सीजन में खामोश है।
पहले मैच में 81 रनों की पारी खेलने के बाद अब तक उनके बल्ले से कोई बड़ा स्कोर नहीं हुआ है। यही हाल कप्तान रोहित शर्मा का भी है। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भी पिछले 8 मैचों में कुछ विशेष करता नहीं दिखे हैं। ऐसे में अगर टीम को पहली जीत चाहिए तो दोनों बल्लेबाजों को पहले विकेट की साझेदारी में बड़ी पारी खेलनी होगी। टीम की बल्लेबाजी में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना कम है।
अर्जुन तेंदुलकर को मिल सकता है प्लेइंग इलेवन में स्थान

मुंबई इंडियंंस (MI) की टीम के सेलेक्शन में कहीं न कहींं कमी झलकती है। गेंदबाजी ने इस सीजन में मुंबई इंडियंंस (MI) को प्वाइंट्स टेबल के अंतिम पायदान पर पहुंचा दिया है। टीम के गेंदबाज विपक्षी टीमों पर अंकुश लगाने में नाकाम दिखे हैं।
टीम के पास जसप्रीत बुमराह (JSPRIT BUMRAH) का साथ देने वाला को गेंदबाज अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में संभावना है कि गेंदबाजी में परिवर्तन किया जा सकता है। जयदेव उनादकट (JAYDEV UADKAT) काफी मंहगे साबित हो रहे हैं। ऐसे में युवा गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को डेब्यू कराया सकता है। इसके अलावा एक डेनियल सम्स की जगह टाइमल मिल को भी स्थान मिल सकता है।
यहां देखें मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रितिक शौकीन, कीरोन पोलार्ड, टाइमल मिल्स, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह.
Tags: अर्जुन तेंदुलकर, आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,