IPL 2022, LSG vs DC: लगातार छठी हार पर भड़के कप्तान रोहित शर्मा, इन्हें ठहराया इस शर्मनाक हार का जिम्मेदार

आईपीएल (IPL) का 26वां मैच शनिवार को मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ब्रबोर्न स्टेडियम में खेला गया। मैच में लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) ने पहले खेलते हुए 199 रन का स्कोर बनाया। जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस (MI) की टीम 181 रनों पर ढेर हो गई। मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 18 रनों से जीत लियाा। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने हार का जिम्मेदार गेंदबाजों को बताया है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) को छोड़कर किसी ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने प्लेइंंग इलेवन पर जमकर भड़ास निकाली है।
फिर नहीं चला ईशान किशन व रोहित शर्मा का बल्ला

मुंबई इंडियंस (MI) के सलामी बल्लेबाज एक बार फिर से फ्लाप साबित हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से बनाए गए 199 रन के विशाल स्कोर के जवाब में कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) 7 गेंद पर 6 रन बनाकर आवेश खाान की एक गेंद पर क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) को कैच थमा बैठे। अभी मुंबई इंडियंस का स्कोर 57 रन ही हुआ था कि मार्कस स्टोइनिस (MARCUS STOINIS) की एक गेंद पर ईशान किशन (ISHAN KISHAN) क्लीन बोल्ड हो गए।
इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस (DEVALD BREVIS), सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV), तिलक वर्मा (TILAK VERMA) ने पारी को संभालने के काम किया। किरोन पोलॉर्ड (KIERON POLLARD)और जयदेव उनादकट (JAYDEV UNADKAT) ने अखिरी दो ओवर में तेजी से खेलते हुए मुंबई की मैच में वापसी कराई लेकिन आखिर में जयदेव उनादकट के रन आउट हो जाने से मुंबई इंडियंस 18 रन से मैच हार गई।
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा हमने पहले भी वापसी की है फिर से करेंगे

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने हार के बाद बातचीत में बताया कि
“हमें बड़ी साझेदारियों की आवश्यकता होती है, कुछ ऐसा जो हम आज करने में विफल रहे। इसका कोई विशेष कारण नहीं है, हम कोशिश करते हैं और टीम को व्यक्ति के सामने रखते हैं। हम हमेशा बुमराह को बैक एंड के लिए रखने की कोशिश करते हैं और यह काम नहीं कर रहा था। उसने बहुत अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बाकी खिलाड़ियों को बस थोड़ा सा ऊपर करने की जरूरत है।”
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने कहा कि
“हम जो भी खेल खेलते हैं वह एक अवसर होता है, हम कोशिश करते हैं और सोचते हैं कि हमारी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन कौन सी है जो विशेष परिस्थितियों और विशेष टीम के लिए सबसे उपयुक्त है। हमने अभी 6 गेम गंवाए हैं, हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारा सही संयोजन क्या है, लेकिन यह सब विपक्ष पर निर्भर करता है कि हम खेलते हैं। हम कोशिश करते हैं और अपने सर्वश्रेष्ठ इलेवन के साथ जाते हैं। मुझे लगता है कि केएल ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन हमारे शीर्ष चार में से कोई यथासंभव लंबे समय तक बल्लेबाजी करे जो नहीं हो रहा है, इस पर ज्यादा गौर नहीं करना चाहता।”
उन्होंने कहा कि
“हमने अभी तक कोई मैच नहीं जीता है लेकिन हमें अपना सिर ऊंचा रखना होगा। मैं हर मैच के लिए जिस तरह से तैयारी करता हूं, उसी तरह से खुद को तैयार करने की कोशिश कर रहा हूं। यह कोई अलग बात नहीं है लेकिन यह बंद नहीं हो रहा है। मैं टीम को उस स्थिति में नहीं डालने की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं जो वे मुझसे उम्मीद करते हैं।
मैं वहां जाने और खेल का लुत्फ उठाने के लिए खुद का समर्थन करता हूं और वही करता हूं जो मैं इतने सालों से करता आ रहा हूं। आगे देखते रहना महत्वपूर्ण है। यह दुनिया का अंत नहीं है, हम पहले भी वापस आ चुके हैं और हम कोशिश करेंगे और फिर से वापसी करेंगे।”
Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा, लखनऊ सुपरजांयट,
