IPL 2022, MI vs KKR: मुंबई इंडियंस केकेआर के खिलाफ मैच में कर सकती है बड़ा बदलाव, दिग्गज के बिना बनेगी प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2022 का 56वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 9 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में खेला जाएगा। इस सीजन कोलकत्ता और मुंबई आपस में एक बार टकराई है जिसमें मुंबई को 5 विकटों से हार का सामना करना पडा है। आज का मैच बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है क्या कोलकत्ता जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ेगी या फिर मुंबई अपनी जीत से दबदबा दिखायेगी।
मुंबई इंडियंस कर सकती है यह बड़ा बदलाव

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) को 5 विकटों से और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) को 5 रन से हराकर अपना चैंपियन गेम वापस से दिखाने लगी है। रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय की घातक गेंदबाजी ने मुंबई को जीत का स्वाद चखाया।
कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और ईशन किशन (ISHAN KISHAN) इस सीजन दोनों ही अपने बल्ले का कमाल दिखाने में नाकामयाब रहे है, लेकिन गुजरात के खिलाफ दोनों ने अच्छी पारी खेलकर अपनी टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाया था। किरोन पोलार्ड जो मुंबई के लिए फिनिशर का रोल अदा करते है पिछले मुकाबले मे अपनी घातक गेंदबाजी से टीम की जीत में अपना योगदान दिया।
अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को मुंबई इंडियंस ने मेगा आॉक्शन में 30 लाख रूपए में खरीदा था लेकिन अब तक अर्जुन ने मुंबई के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। कोलकत्ता के खिलाफ होने वाले मैच में अपनी बैंच की ताकत को आजमाने के लिए मुंबई अर्जुन तेंदुलकर को मौका दे सकती है।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशन किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, रितिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।
कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) 11 मैच में चार जीत के साथ टेबल पर 8वें नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 10 मैच में दो जीत के साथ आईपीएल पाइंट्स टेबल में सबसे नीचे स्थान पर है।
Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,