आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 6 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी कर गुजरात को 178 रनों का लक्ष्य दिया मुरूगन अश्विन, डेनियल सैम्स की शानदार बॉलिंग अटैक की मदद से मुंबई ने यह मुकाबला 5 रनों से जीत लिया। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी टीम डेविड को उनकी 44 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में पर्पल कैप की लिस्ट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।
पर्पल कैप होल्डर है राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में अभी भी टॉप पर बरकरार है। राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल पर्पल कैप की लिस्ट में 19 विकटों के साथ पहले पायदान पर है चहल ने 10 मैचों में 7.27 की इकॉनमी के साथ 19 विकेट लिए है, बेस्ट बॉलिंग फिगर 4 ओवर में 10.00 की इकॉनमी के साथ 5/4 है।
एक उगते हुए सूरज की तरह इस आईपीएल में कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने अपनी शुरूआत की है, 18 विकटों के साथ कुलदीप यादव पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। कुलदीप ने 10 मैचों में 8.23 की इकॉनमी के साथ 18 विकेट चटकाए है, बेस्ट बॉलिंग फिगर 3 ओवर में 4.66 की इकॉनमी के साथ 4/14 है।
आईपीएल 2022 की पर्पल कैप की रेस को मज़ेदार बना रहे है तेज गेंदबाज
पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर 17 विकटों के साथ पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज कगिसो रबाडा है। चौथे पायदान पर 17 विकटों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के टी.नटराजन है। पांचवें पायदान पर 16 विकटों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के वानिंदु हसरंगा है छठवें पायदान पर 15 विकटों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के उमेश यादव है।
इसी प्रकार पर्पल कैप की लिस्ट में सातवें पायदान पर 15 विकटों को साथ गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी है। आठवें पायदान पर 15 विकटों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक है। नौवें पायदान पर 14 विकटों के साथ दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद है और दसवें पायदान पर 14 विकटों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो है।
