IPL 2022, MI vs GT: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा महायुध्द, जानें कैसा रहेगा पिच का हाल

आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 6 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में पहली बार दोनों टीमें आपस में टकरायेगी। गुजरात टाइटंस 10 मैच में आठ जीत के साथ टेबल टॉपर बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 9 मैच में एक जीत के साथ आईपीएल पाइंट्स टेबल में सबसे नीचे स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस ने 8 विकटों से अपना पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स से हारा था तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 5 विकटों से अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है।
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस की पिच रिपोर्ट

IPL 2022, GT vs MI: प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए गुजरात टाइटंस अपने इन 11 खिलाड़ियो को उतारेगी मैदान पर
गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने ब्रेबोर्न में खेले गए दोनों मैच अपने नाम किए है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) को ब्रेबोर्न में खेले गए दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ब्रेबोर्न स्टेडियम बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ही अच्छा मैदान है, यह मैदान हाई स्कोरिंग ग्राऊंड है पिछले खेले गए मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमों ने बड़े टोटल बोर्ड पर लगाए है।
इस मैदान में पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच हुआ था जिसमें दोनों टीमों ने 170+का स्कोर बनाया था। ड्यू की वजह से तेज़ गेंदबाजों को इस पिच में बहुत मदद मिलेगी। इस मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ज्यादा मैच अपने नाम किए है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशन किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, रितिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन
रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, सांई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्ज़ारी जोसेफ, प्रदीप संगवान, लॉकी फर्गुयसन, मोहम्मद शमी।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटन्स, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या,
