IPL 2022, MI vs GT: मुंबई इंडियंस की टीम सलामी जोड़ी के खेलने के अंदाज में कर सकती है बड़ा बदलाव, मिलने लगा है सकेंत

By Twinkle Chaturvedi On May 6th, 2022
IPL 2022, MI vs GT: मुंबई इंडियंस की टीम सलामी जोड़ी के खेलने के अंदाज में कर सकती है बड़ा बदलाव, मिलने लगा है सकेंत

आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 6 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में पहली बार दोनों टीमें आपस में टकरायेगी। गुजरात टाइटंस 10 मैच में आठ जीत के साथ टेबल टॉपर बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 9 मैच में एक जीत के साथ आईपीएल पाइंट्स टेबल में सबसे नीचे स्थान पर है। आज का मैच बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है क्या गुजरात जीत के साथ प्लेआॉफ में अपनी जगह पक्की करेगी या फिर मुंबई अपनी जीत से दबदबा दिखायेगी।

क्या रोहित शर्मा और ईशन किशन निभाएंगे मुंबई की जीत में भूमिका

IPL Mega Auction 2022: Ishan Kishan overtakes Rohit Sharma to become Mumbai Indians' most expensive player

कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और युवा बल्लेबाज़ ईशन किशन (ISHAN KISHAN) दोनों का ही बल्ला इस सीज़न शांत सा है, जिससे वे अपनी टीम को अच्छी शुरूआत देने में नाकामयाब रहे है। रोहित शर्मा ने 9 मैचों में सिर्फ 155 रन बनाए है। ईशन किशन जिन्होने सीजन की शुरूआत अच्छी की थी पर उसे आगे नहीं ले जा सके 9 मैचों में ईशान किशन ने 225 रन बनाए है जिसमें सिर्फ 2 अर्धशतक शामिल है।

मुंबई के लगातार 8 मैच हारने का कारण ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और ईशान किशन का बल्ला नहीं चलना भी है, टीम को बल्लेबाजी में जो शुरूआत चाहिए थी वो मिली नहीं अकेले सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की बल्लेबाजी क्रम को संभाल कर रखा हुआ है। मुंबई इंडियंस को गुजरात के खिलाफ मैच जीतने के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छी शुरूआत करनी होगी। मुंबई को रोहित शर्मा और ईशन किशन की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरना होगा दोनों अनुभवी खिलाड़ी है इनको पिच में अच्छा समय बिताना होगा और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2022, Match 44: 10 best memes from RR vs MI match

ईशन किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, रितिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।

Tags: आईपीएल 2022, ईशन किशन, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,