IPL 2022, MI vs DC: पर्पल कैप की लिस्ट में अब भी कायम है युजवेंद्र चहल का दबदबा, टॉप-5 में हुई कुलदीप यादव की इंट्री

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 21 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला गया। आज के हुए मैच में पर्पल कैप की लिस्ट में बदलाव देखने को मिले हैं। मुंबई कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 159 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 5 विकटों से यह मुकाबला जीत लिया है।
पर्पल कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर आ गए है कुलदीप यादव
आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने 4 ओवर में 33 रन और 1 विकेट लेकर पर्पल कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर आ गए है। कुलदीप यादव ने 14 मैचों में कुल 21 विकेट अपने नाम किए हैं। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) पर्पल कैप की लिस्ट अब भी टॉप पर बरकरार है, चहल ने 14 मैचों में 7.54 की इकॉनमी के साथ 26 विकेट लिए हैं।
वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASARANGA) ने पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए हैं हसरंगा ने 14 मैचों में कुल 24 विकेट अपने नाम किया है, पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर 22 विकटों के साथ पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज कगिसो राबाडा (KAGISO RABADA) है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी उमरान मलिक 21 विकटों के साथ लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।
पर्पल कैप के लिए रोमांचक है खिलाड़ियों के बीच जंग
लिस्ट में छठे पायदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी राशिद खान (RASHID KHAN) है जिन्होंने 14 मैचों में 18 विकटें चटकाई हैं। पर्पल कैप की लिस्ट में 18 विकटों के साथ सातवें पायदान पर आरसीबी के तेज़ गेंदबाज हर्षल पटेल है। आठवें पायदान पर 18 विकटों के साथ गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी मोहम्मद शमी हैं। नौवें पायदान पर 18 विकटों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन है। इसी प्रकार लिस्ट में दसवें पायदान पर 17 विकटों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के आवेश खान है।
Tags: कुलदीप यादव, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस, युजवेंद्र चहल,