IPL 2022, LSG vs KKR: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इन 11 खिलाड़ियो को मौका देगी कोलकाता नाईट राइडर्स, श्रेयस अय्यर करेंगे बदलाव

By Twinkle Chaturvedi On May 18th, 2022
IPL 2022, LSG vs KKR: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इन 11 खिलाड़ियो को मौका देगी कोलकाता नाईट राइडर्स, श्रेयस अय्यर करेंगे बदलाव

आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) के  बीच 18 मई 2022 को डीवाई स्टेडिय(DY PATIL STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स इस वक्त 16 अंकों के साथ पाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है तो वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाईट राइडर्स 12 अंको के साथ छठवें पायदान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के पास सिर्फ यही एक मुकाबला है जिसमें वो जीत दर्ज कर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए दावेदारी पेश कर सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत से केकेआर आत्मविश्वास से भरी होगी

MI vs KKR Dream11 prediction: Best picks for Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders match in IPL 2022

कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपना पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से 54 रनों से जीता था जिससे टीम को आत्मविश्वास मिला होगा जिससे वो अपने नॉकआऊट मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम बिलिंग्स के 34 रन और आंद्रे रसल की धुआंधार बल्ले से 49 रनों की पारी से केकेआर ने 20 ओवर में 177 रन बनाए थे।

दूसरी पारी में केकेआर के शानदार गेंदबाज़ उमेश यादव, टिम साऊदी और आंद्रे रसल के विस्फोटक बॉलिंग अटैक के सामने हैदराबाद 20 ओवर 8 विकटों के नुकसान पर में 123 रन ही बना पायी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स दो बदलाव के साथ उतर सकती है। अजिंक्य रहाणे चोटिल हो जाने से आईपीएल से बाहर हो चुके है तो उनकी जगह आरोन फिंच खेलते दिखाई देंगे। वरूण चक्रवर्ती की जगह शिवम मावी को खेलने का मौका मिल सकता है।

कोलकाता नाईट राइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: Match 35, KKR vs GT Stats Preview, Player Stats & Approaching Milestones

वेंकटेश अय्यर, आरोन फिंच,  श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतिश राणा, सैम बिलिंग्स, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साऊदी, शिवम मावी।

केकेआर और लखनऊ इस सीजन आपस में अब तक एक बार टकराई है जिसमें लखनऊ ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 75 रनों से हराया था। लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से 24 रनों से हार कर आ रही है तो वहीं कोलकाता अपना पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से 54 रनों से जीत कर आ रही है।

Tags: अजिंक्य रहाणे, आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स,