IPL 2022, LSG vs DC, STAT: इस मैच में बने 8 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विकेटकीपर बल्लेबाज क्विटंन डी कॉक ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने नजर आई. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने 20 ओवर में 149 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. इस मैच में 8 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने इतिहास रच दिया है.
इस मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, क्विटंन डी कॉक ने रच दिया एक नया इतिहास
ipl-2022-lsg-vs-dc QDK AYUSH HIT
1. क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने आज टी20 क्रिकेट में अपना 250वां मैच खेला है.
2. पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) ने आज आईपीएल में अपना 11वां अर्धशतक लगाया है.
3. क्विटंन डी कॉक ने आज आईपीएल करियर का अपना 18वां अर्धशतक लगाया है.
4. रवि बिश्नोई (RAVI BISNOI) ने आज टी20 क्रिकेट में अपना 50वां मैच खेला है.
5. ललित यादव (LALIT YADAV) ने आज टी20 क्रिकेट में अपना 50वां मैच खेला है.
6. दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियो कि लिस्ट में ऋषभ पंत दूसरे नंबर पर पंहुच गए हैं. उन्होंने अब तक 87 मैच खेले हैं. पहले नंबर पर अमित मिश्रा हैं, जिन्होंने 99 मैच खेले हैं.
7. डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) 9 सालों के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आए हैं. इससे पहले उन्होंने 2013 में इस टीम के लिए खेला था.
8. लखनऊ सुपरजांयट और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार आमने-सामने आई. जहाँ पर लखनऊ की टीम ने बाजी मार ली है.
Tags: क्विटंन डी कॉक, डेविड वॉर्नर, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजांयट,