IPL 2022, LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर लखनऊ सुपरजांयट ने पॉइंटस टेबल की दौड़ को किया रोमांचक, डीसी को बड़ा झटका

By Aditya tiwari On April 8th, 2022
दिल्ली कैपिटल्स को हराकर लखनऊ सुपरजांयट ने पॉइंटस टेबल की दौड़ को किया रोमांचक

डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15वां मैच खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने 20 ओवर में 149 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.

जीत के साथ लखनऊ सुपरजांयट टॉप 2 में पंहुची

ipl-2022-lsg-vs-dc RISHABH PANT

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) ने 61 रन बनाए. वहीं अंत में कप्तान ऋषभ पंत ने भी नाबाद 39 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 149 रन बनाए. रवि बिश्नोई (RAVI BISNOI) ने 2 विकेट अपने नाम किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में युवा आयुष बदोनी ने मात्र 3 गेंदो में 10 रन बनाए. जिसके कारण ही लखनऊ की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ लखनऊ की टीम पॉइंटस टेबल में दूसरे नंबर पर पंहुच गई हैं. वहीं हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम नंबर 7 पर चली गई हैं.

टॉप पर नजर आ रही है कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम

ipl-2022-lsg-vs-dc POINTS TABLE

13वें मैच के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पॉइटंस टेबल में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम टॉप पर नजर आ रही है. इस टीम के भी 6 अंक हैं. नंबर 3 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम तो वहीं नंबर 4 पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम 4-4 अंको के साथ बनी हुई हैं. नंबर 5 पर पंजाब किंग्स अब नजर आ रही है, जिनके भी 4 अंक हैं.

इस बीच छठा स्थान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) ने भी 4 अंको के साथ अपने पास रखा है. नंबर 9 पर मुंबई इंडियंस की टीम मौजूद है. वहीं नंबर 8 पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम नजर आ रही है. वहीं आखिरी स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) नजर आ रही है.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

ipl-2022-lsg-vs-dc POINTS TABLE

 

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजांयट,
Exit mobile version