IPL 2022: कुलदीप यादव को मिल गया उनका नया ‘महेंद्र सिंह धोनी’, आईपीएल में सफलता का बन गया है कारण

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 4 विकेट लेकर मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है। दरअसल चर्चा है कि उनको एक नए धोनी यानी कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) मिल गए हैं, जो उनको आईपीएल (IPL) में पर्याप्त अवसर दे रहा है, जिससे कुलदीप यादव अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
कुलदीप यादव पर्पल कैप की होड़ में है तीसरे नंबर के खिलााड़ी
कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने अब तक आईपीएल (IPL) के मौजूदा सीजन के 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं, उनका औसत 11.60 का है। कुलदीप यादव पर्पल कैप की होड़ में नंबर 3 पर हैं। पिछले एक वर्ष से कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। उनका कहना था कि उनको टीम के कप्तान सर्पोट नहीं करते हैं। एक समय कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) की टीम का प्रमुख हिस्सा हुआ करते थे।
महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) इनको गाइड करने के साथ बराबर अवसर भी देते थे, इससे कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) की गेंदबाजी में काफी पैनापन दिखता था लेकिन धोनी के संन्यास लेने के बाद कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) गेंदबाजी प्रभावित हुई। अब उनको एक बार फिर नए धोनी यानी कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) मिल गए हैं। इससे उनकी गेंदबाजी में फिर पुराना पैनापन दिखने लगा है।
कुलदीप ने कहा कि खुद के लिए भी अच्छा खेलना चाहता था
रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच जीतने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए KULDEEP YADAV ने कहा कि मैं यहां के माहौल का लुत्फ उठा रहा हूं और मुझे टीम का पूरा समर्थन हासिल है। ऋषभ स्टंप के पीछे से भी मेरा अच्छी तरह से मार्गदर्शन करते हैं”।
दूसरी ओर कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT)ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि “कुलदीप एक साल से अपने खेल पर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे थे। हम उनका भरपूर समर्थन करने की कोशिश कर रहे हैं और वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं”। इसके अलावा कुलदीप ने शार्दुल ठाकुर के साथ एक वीडियो में कहा है कि वो खुद के लिए अच्छा खेल दिखाना चाहते थे। बता दें कि इससे पहले कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ी हुआ करते थे लेकिन टीम में उनको सही से अवसर नहीं मिल पाता था।
यहां देखें वीडियो…
Four-wicket haul 🔥
Catching brilliance 🔝
Batting exploits 💥 @imkuldeep18 and @imShard recap @DelhiCapitals' complete win against #KKR. 👍 👍 – By @RajalAroraFull interview 📹 🔽 #TATAIPL | #KKRvDC https://t.co/Tuk5p4zxaM pic.twitter.com/3xPqBXhMKE
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2022