IPL 2022: मिनी ऑक्शन में नए खिलाड़ियों को शामिल करने के बाद कुछ ऐसी है कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम, ट्रॉफी के पंहुच गई करीब

कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल का मिनी ऑक्शन केरल के कोच्चि में पूरा हुआ। इस साल ऑक्शन में आईपीएल की टीम केकेआर ने सबसे मजबूत टीम बनाकर खुद को मजबूत किया है। 80 खिलाड़ियों में 29 विदेशी और 51 स्वदेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया। इस साल सबसे मंहगे खिलाड़ी के तौर पर सैम करन बिके। सैम करन को आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

कोलकाता की टीम में आए ये तीन विदेशी खिलाड़ी

इस साल मिनी ऑक्शन में कोलकाता की टीम में ये तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल किए गए। मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के जेब में सिर्फ 7.05 करोड़ रूपये थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। इस ऑक्शन केकेआर को 11 खिलाड़ियों को खरीदना था, जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्लाट थे। इस सीट में पहले नंबर पर बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन को केकेआर ने 1.50 करोड़ रूपये में खरीदा।

इसके अलावा बांग्लादेश के  बल्लेबाज लिट्टन दास को भी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 50 लाख में खरीदा। तीसरे नंबर पर नामीबिया के खिलाड़ी डेविड वीजे को टीम ने खरीदा।

कोलकाता ने नए खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। घरेलू मैच में शानदार परफॉर्मेंस देने वाले खिलाड़ी एन जगदीशन को केकेआर ने अपने साथ किया है। उनके साथ ही वैभव अरोड़ा को 60 लाख में खरीदा है। कोलकाता ने सुयश शर्मा को 20 लाख, मनदीप सिंह को 50 लाख और कुलवंत खेजरोलिया को 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में हैं ये खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में श्रेयस अय्यर कप्तान हैं। साथ ही नीतीश राणा, रहमनुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फार्ग्युसन, उमेश यादव, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती, अंकुर रॉय, रिंकु सिंह, शाकिब अल हसन, एन जगदीशन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास और मंदीप सिंह जैसे अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।  ये टीम जीत के और करीब आ गई है।