IND vs BAN: सीरीज जीतकर विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर और अश्विन को लगाया गले, तेजी से वायरल हो रही है वीडियो

विराट कोहली

बांग्लादेश और भारत के बीच दो सीरीज का मैच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस सीरीज में टीम इंडिया की जीत हुई है। टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज में जीत हासिल की है। बांग्लादेश की टीम ने टीम इंडिया को पहली पारी में 145 रन का टारगेट दिया था, इसको टीम इंडिया पहले तो बड़ी मुश्किल से खेल पा रही थी। इसके बाद श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने टीम को जीत दिलाई। इसके रिएक्शन में विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विराट कोहली ने श्रेयस अश्विन को लगाया गले

145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत (Team India) ने सिर्फ 74 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इस मौके पर श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने मोर्चा संभालते हुए 71 रनों की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया। गेंद को सीमा रेखा के पार जाता देख ड्रेसिंग रूम में केएल राहुल और राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम से ही झूमना शुरू कर दिया। वहीं, विराट कोहली समेत तमाम टीम के खिलाड़ियों ने श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन को मैदान में दौड़ते हुए गले लगा लिया। विराट कोहली के गले लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

https://twitter.com/AdnanAn71861809/status/1606887261328801793?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1606887261328801793%7Ctwgr%5Ec47259740ca4c069bdd86b1f2500adb2e9f38ac3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fjagrancricket.com%2Fcricket%2Find-vs-ban-team-india-celebration%2F

टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी टीम इंडिया थी भारी

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बांग्लादेश सीरीज के पहले मैच में भी शानदार जीत हासिल की थी। बांग्लादेश को भारतीय टीम ने 188 रनों से मात देकर सीरीज का पहला मैच अपने नाम किया था। टीम इंडिया की ओर से इस मैच में कुलदीप यादव ने 5 विकेट अपने नाम करके मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन उन्हें दूसरी मैच से बाहर कर जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया।

भारत के खिलाड़ी शुभमन गिल और पुजारा ने इस दौरान शतक की साझेदारी की, जिसके बाद इतने बड़े अंतर से टीम को जीत का ताज मिला था। टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी टीम ने 188 रन से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।