IPL 2022, KKR vs MI: रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियो को ठहराया सीजन की 9वीं हार का जिम्मेदार, इनपर बुरी तरह से भड़के हिटमैन

आईपीएल 2022 का 56वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 9 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला गया। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रनों का लक्ष्य मुंबई को दिया। मुंबई इंडियंस 17.3 ओवर में 117 रन पर ऑल आऊट हो गयी और 52 रनों से हार गयी। पैट कमिंस ने कोलकाता के लिए 4 ओवर में 22 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।
कोलकाता से हार के बाद रोहित शर्मा ने की मुंबई के गेंदबाजी क्रम की तारीफ

कोलकाता से हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने कहा-
” हम इस तरह की पिच पर किसी भी दिन इस टोटल को ले सकते है। यह देखने के लिए कि पारी के दूसरे भाग में चीजें कैसे सामने आती हैं, यह हमारे लिए गेंदबाजी इकाई का एक अच्छा प्रयास था। बुमराह आज विशेष थे। लेकिन आज जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की उससे निराश हूं। मुझे लगा कि यह इस पिच पर एक बराबर स्कोर था लेकिन हमारे बल्ले से यह थोड़ा खराब था।”
आगे रोहित शर्मा ने कहा-
” हम यहां अपना चौथा गेम खेल रहे हैं, इसलिए हमें पता है कि इस तरह की पिच से क्या उम्मीद की जाए। कुछ गेंदें थीं जो चली गईं, लेकिन ऐसा होता है। हम जानते हैं कि सीम गेंदबाजों को मदद मिलेगी।”
बल्लेबाजों ने हमें निराश किया- कप्तान रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के बल्लेबाजी क्रम पर रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने कहा-
” लेकिन आज हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, साझेदारी नहीं की और आज हमारी तरफ से कुछ कमी थी। यह देखते हुए कि उन्होंने कैसे बल्लेबाजी की। पहले 10 ओवरों में, मुझे लगता है कि वे पहले 10 या 11 ओवर में 100 रन बना चुके थे, लेकिन जिस तरह से हम वापस आए पहली पारी में वह शानदार था।”
अंत में कहा कि-
Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर,” बुमराह आज शानदार थे। उनका और पूरी गेंदबाजी इकाई का शानदार प्रयास था। बल्लेबाजों ने आज हमें निराश किया। हमारे लिए कहानी यही रही है। दोनों विभागों से लगातार प्रदर्शन गायब रहा है। हम आज ऐसा नहीं कर सके। “
