IPL 2022, DC vs PBKS: प्लेऑफ की रेस में बरकरार रहने के लिए इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी पंजाब किंग्स, दिग्गज को करेगी बाहर

By Twinkle Chaturvedi On May 16th, 2022
IPL 2022, DC vs PBKS: प्लेऑफ की रेस में बरकरार रहने के लिए इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी पंजाब किंग्स, दिग्गज को करेगी बाहर

आईपीएल 2022 का 64वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के  बीच 16 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) से 8 विकटों से जीत कर आ रही है तो वहीं दूसरी पंजाब किंग्स भी अपना पिछला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से 54 रनों से जीत कर आ रही है। प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए दोनों ही टीमों को अपना यह मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है।

बैंगलोर के खिलाफ जीत से आत्मविश्वास से भरी होगी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 54 रनों से जीता था और इस जीत के साथ पंजाब ने आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर थोड़ा सा ब्रेक लगा दिया है। बैंगलोर के खिलाफ पंजाब गेंद और बल्ले दोनों से ही सर्वश्रेष्ठ कर रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के शेर लियाम लिविंग्स्टोन के 70 रन और जॉनी बेयरस्टो के 66 रनों से पंजाब ने 20 ओवर में 209 रनों का विशाल स्कोर आरसीबी के सामने खड़ा कर दिया था।

दूसरी पारी में कगिसो राबाडा, राहुल चाहर और ऋषि धवन की घातक गेंदबाजी के आगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एक ना चली। आरसीबी 20 ओवर में 155 रन ही बना पायी और 54 रनों से यह मुकाबला हार गयी।

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुकाबले में पंजाब किंग्स अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव कर सकती है। हरप्रीत बरार की जगह वैभव अरोड़ा, भानुका राजपक्षा की जगह शाहरूख खान और ऋषि धवन की जगह ओडियन स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स इस सीजन आपस में एक बार टकराई है जिसमें दिल्ली ने पंजाब को 9 विकटों से हराया था।

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरूख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाड़ा, वैभव अरोड़ा, राहुल चहर, अर्शदीप सिंह।

 

Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, मंयक अग्रवाल,
Exit mobile version