हार्दिक पांडया का सोशल मीडिया पर दिखा जादू तो वहीं ट्रोल हुए पृथ्वी शॉ
IPL 2022 DC vs GT HARDIK PANDYA

शानिवार को एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 10वां मुकाबला खेला गया. जिसमें गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें आमने-सामने नजर आई थी. जहाँ ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात ने 20 ओवर में 171 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स की टीम नहीं कर पाई और 14 रनों से हार गई. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) का सोशल मीडिया पर जलवा रहा तो वहीं पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) को फैंस ने ट्रोल किया.

हार्दिक पांडया का सोशल मीडिया पर दिखा जादू तो वहीं ट्रोल हुए पृथ्वी शॉ

IPL 2022 DC vs GT HARDIK PANDYA

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के लिए सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने 84 रनों की अहम पारी खेली. वहीं कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने 31 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 171 रन बनाया था. मुस्ताफिजुर रहमान ने 3 विकेट हासिल किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने 43 रन बनाया. गुजरात के लिए लॉकी फर्गुसन ने 4 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 रनों से मैच हार गई. कप्तान हार्दिक ने गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण उनका जलवा सोशल मीडिया पर देखने को मिला. वहीं खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाने वाले पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/preal958/status/1510292584606093313?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

https://twitter.com/bholaladkaa/status/1510292836373045256?s=20&t=rATZ1DeUd63em-YOGkXQLA

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *