IPL 2022, DC vs CSK: "उन्हें बता दो वो वापस आ गया है", महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया फिर से बने किंग, अंपायर नीतिन मेनन हुए ट्रोल
IPL 2022, DC vs CSK: "उन्हें बता दो वो वापस आ गया है", महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया फिर से बने किंग, अंपायर नीतिन मेनन हुए ट्रोल

आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 55वां मैच खेला गया. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ पर  ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद सीएसके (CSK) ने 20 ओवर में 208 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) नहीं कर पायी और 91 रनों से मैच हार गई. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) सोशल मीडिया पर छाए तो वहीं अंपायर नितिन मेनन (NITIN MENON) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया फिर से बने किंग, अंपायर नीतिन मेनन हुए ट्रोल

PBKS vs CSK MS DHONI STAT REPORT

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने 41 रन बनाए. वहीं डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) ने 49 गेंदो पर 87 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने मात्र 8 गेंदो में 21 रन बनाए. जिसके कारण ही सीएसके (CSK) ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 208 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) को अच्छी शुरूआत नहीं मिल पायी. अंत में शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने जरूर 24 रन बनाए. लेकिन उसके बाद भी दिल्ली की टीम 91 रनों से मैच हार गई. सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का जलवा रहा तो वहीं अंपायर नीतिन मेनन (NITIN MENON) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *