आईपीएल (IPL)के 15 वें सीजन का पहला सप्ताह बीत चुका है। अब तक 12 मैच हो चुके हैं। क्रिकेट का रोमांच अपने शबाब पर है। इस बीच बीसीसीआई (BCCI)आईपीएल (IPL)के प्ले ऑफ कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए महाराष्ट्र के बाहर 2 शहरो का चयन जा रहा है। इसकी घोषणा बीसीसीआई (BCCI) की बैठक के बाद होगी। आइए जानते हैं कौन हैं वो 2 शहर…
बीसीसीआई ने अभी तक नहीं है प्ले ऑफ की घोषणा
आईपीएल (IPL)के 15 वें सीजन 26 मार्च से शुरू हो गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने लीग मैच कोविड के चलते महाराष्ट्र के तीन स्टेडिम वानखेड़े, डीवाई पाटिल व ब्रेबाेर्न स्टेडियम व पुणे के एमसीए स्टेडियम में करा रहा है। लीग मैच की घोषणा के साथ बीसीसीआई ने प्ले ऑफ के लिए बाद मे घोषणा किए जाने की बात कही थी।
अब जब आईपीएल (IPL) का प्रथम सप्ताह बीत गया है तो बीसीसीआई आईपीलए के प्ले ऑफ पर मंथन कर रहा है। खबर है कि दोनों प्ले ऑफ मैच महाराष्ट्र से बाहर कराए जाएंगे। इसके लिए दो नए शहरों का नाम चर्चा में है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह लगभग फाइनल हो चुका है बस बीसीसीआई (BCCI)की मोहर लगनी बाकी है।
लखनउ व अहमदाबाद में हो सकते हैं प्ले ऑफ
आईपीएल के 15 वें सीजन में लखनउ सुपर जायंटस (LSG) व गुजरात टाइटंस (GT) नाम की दो नई टीम शामिल की गई है। इस लिए लखनउ व अहमदाबाद में प्ले ऑफ मैच कराने की चर्चा हो रही है। एक स्पोर्टस वेबसाइट के हवाले से खबर है कि “चूंकि इस साल आईपीएल में गुजरात व लखनउ की टीमें नई आई हैं इसलिए प्ले ऑफ वहीं पर आयोजित कराए जाएं”।
रिपोर्ट के अनुसार पहला क्वालीफायर एलिमिनेटर लखनउ (LUVKNOW) व दूसरा क्वालीफायर एलिमिनेटर अहमदाबाद (AHMEDABAD) में खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि इस पर कुछ अधिकारियों की राय बात हो चुकी है। अब यह बीसीसीआई(BCCI) की बैठक में जाएगा, उम्मीद है कि इस पर मोहर लग जाएगी।
