IPL 2022: 3 खिलाड़ी जिन्हें मौका देती सनराइजर्स हैदराबाद तो जीत सकती थी खिताब, पूरे सीजन सिर्फ बेंच पर बिठाया

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चौंकाने वाले प्रदर्शन के बाद टीम ने अचानक वापसी का रास्ता अपना लिया। टीम ने अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद बाद लगातार 5 मैच जीते और फिर से हार का दौर शुरु हो गया जो अभी तक खत्म नहीं हो सका है। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगभग प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।
वैसे तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की हार के बहुत से कारण हैं लेकिन हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कौन 3 ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम में होकर मैदान पर नहीं दिखे। यह खिलाड़ी टीम को मैच जिताकर दोबारा वापसी कराने में सक्षम थे।
1- प्रियम गर्ग

आईपीएल के इस सीजन में प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइज पर खरीदा था। आईपीएल में कई 20 लाख के खिलाड़ियों ने इस सीजन में करोड़ों में बिकने वाले खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने इस प्रियम गर्ग (PRIYAM GARG) को मौका नहीं दिया। प्रियम गर्ग अंडर 19 के कप्तान भी रह चुके हैं।
पिछले 2 वर्षों में आईपीएल (IPL) के 19 मैच खेल चुके हैं। इनके नाम आईपीएल में एक अर्द्धशतक भी शामिल है। सनराइजर्स हैदारबाद ने इस युवा खिलाड़ी को ऐसे में अवसर प्रदान नहीं किया जब टीम के सलामी बल्लेबाज से लेकर मध्यक्रम तक बल्लेबाज फ्लॉप दिखाई दिए। अगर इस युवा खिलाड़ी को अवसर मिलता तो यह खिलाड़ी बेहतर परिणाम दे सकता था।
2- ग्लेन फिलिप

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप (GLENN PHILLIPS) इस सीजन में बेंच पर ही बैठे रह गए। इनको अब के 13 मैचों में प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं मिल पाया जबकि टीम के कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLLIAMSON) और निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN)अधिकांश मैचों में फ्लाप रहे।
ग्लेन फिलिप आमतौर पर टी20 में अच्छी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। यह इंटरनेशनल 30 टी 20 मैचों में 644 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक भी शामिल है। इनका स्ट्राइक रेट 140 का है। इस उपलब्धि के बाद भी इस खिलाड़ी को पूरे सीजन बेंच पर बैठाए रखा गया। इस खिलाड़ी को डेढ़ करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदाराबाद की फ्रेंचाइजी ने खरीदा था।
3- आर समर्थ

घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले रविकुमार समर्थ (R SAMARTH) का प्रदर्शन शानदार रहा है। वे लिस्ट ए व फ्रस्ट क्लास के मैचों में अब तक 17 शतक लगा चुके हैं। इनको इस सीजन में सनराइजर्स हैदाराबाद (SRH) ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइज पर खरीदा था। यह सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जात हैं।
इस पूरे सीजन में टीम की सलामी बल्लेबाजी फ्लॉप होने के बाद भी इस खिलाड़ी को अवसर नहीं दिया गया। यह पूरे सीजन बेंच पर ही रहा। अगर इस खिलाड़ी को कप्तान केन विलियमसन ने मौका दिया होता तो यह खिलाड़ी बल्ले के साथ गेंद से बेहतर करने में सक्षम था लेकिन इस युवा खिलाड़ी को अवसर नहीं मिल पाया।
Tags: आईपीएल 2022, केन विलियमसन, सनराइजर्स हैदराबाद,