IPL 2022: 3 खिलाड़ी जिनकी भारतीय टीम में जगह पर अब उठ रहे हैं सवाल, ये खिलाड़ी उनकी जगह लेने को तैयार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ये खिलाड़ी भारतीय टीम (INDAIAN TEAM) के प्रमुख दावेदारों में एक हैं। हालांकि टीम में पहले से ही स्थान रिक्त नहीं हैं लेकिन मौजूदा भारतीय टीम में पिछले कुछ दिनों से कई खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और अब टीम की सबसे बड़ी परीक्षा का वक्त टी20 वर्ल्डकप नजदीक आ रहा है।
ऐसे में फैंस का मनाना है कि टीम में बेहतर प्रदर्शन न कर रहे खिलाड़ियों के स्थान पर युवा खिलाड़ियों को स्थान दिया जाना चाहिए। हम आपको आगे के लेख में 3 खिलाड़ी भारतीय टीम से हटा कर आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों का नाम बताएंगे।
1- ऋषभ पंंत

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) काफी से आउट ऑफ फॉर्म है। टीम ने इस युवा खिलाड़ी को आईपीएल से पूर्व कुछ मैचों में आराम दिया था। इनके स्थान पर श्रीलंका दौरे के दौरान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को स्थान दिया गया था। अब आईपीएल के इस सीजन में ऋषभ पंत का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं है।
फैंस का मनाना है कि अभी फिलहाल टी 20 वर्ल्डकप से पहले के मैचों में ऋषभ पंत को आराम दिया जाना चाहिए। इनके स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) को स्थान मिलना चाहिए। यह भारतीय टीम के फिनिशर बल्लेबाज की भूमिका में खरे उतर सकते हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिनेश कार्तिक ने 182 के स्ट्राइक रेट से शानदार बल्लेबाजी की है।
2- श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) काफी दिनों से टीम के लिए कोई बड़ा स्कोर करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। इस बार के आईपीएल (IPL) में भी श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला है। अब उनकी टीम प्ले आफ से लगभग बाहर हो चुकी हैं। फैंस का मानना है कि इस खिलाड़ी को भी कुछ दिन आराम की जरूरत है।
इनके स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) को लिया जा सकता है। आईपीएल के इस सीजन में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह बल्लेबाज के साथ बायें हाथ के आर्थोडेक्स स्पिनर भी है। भारतीय टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करने के साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
3- वाशिंगटन सुंदर

भारतीय टीम के आलराउंडर वाशिंग्टन (WASHINGTON SUNDER) सुंदर काफी का प्रदर्शन भी काफी बेहतर नहीं रह रहा है। फैंस का मानना है कि टी 20 वर्ल्डकप से पहले इस सुंदर के स्थान पर किसी युवा खिलाड़ी का प्रयोग कर लिया जाना चाहिए। इसमें मुंबई इंडियंस (MI)की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा (TILAK VERMA) का नाम प्रमुख है। यह मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। साथ ही यह ऑफ स्पिनर गेंदबाज भी है। यह भारतीय टीम के लिए बेहतर करने की क्षमता रखते हैं।
Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, भारतीय क्रिकेट टीम, श्रेयस अय्यर,