IPL 2022: भारतीय टीम का हिस्सा बनने के बाद उमरान मलिक के पिता ने कही ये बड़ी बात, खुद हुए बहुत इमोशनल

सनराइजर्स हैदराबाद से तेज गेंदबाज उमरान मलिक (UMRAN MALIK) अब भारतीय टीम का हिस्सा हैं। रविवार को बीसीसीआई (BCCI) ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टी 20 टीम की 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इसमें जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को जगह दी गई है। उनके टीम में शामिल होने से उनके पिता अब्दुल रशीद (ABDUL RASHID)ने एक इंटरव्यू में कहा है कि शाम होते ही उनके मोबाइल पर बधाई संदेश बड़ी संख्या में आए हैं। वो बताते हुए इमोशनल हो गए और यह बड़ी बात कही।
उमरान के पिता ने कहा पूरे देश ने किया उमरान का समर्थन
उमरान मलिक (UMRAN MALIK) के पिता ने फोन पर पीटीआई से बातचीत में कहा है कि उमरान मलिक ने आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके लिए उनका समर्थन पूरे देश ने किया है। अब जब उनका लड़का नीली जर्सी में दिखेगा तो इससे बढ़ा और क्या हो सकता है। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में बताया है कि
“बड़ी संख्या में लोग मुझे बधाई देने के लिए आ रहे है। मैं अब घर जा रहा हूं और इसके जश्न में शामिल होऊंगा। अभी इंटरनेट पर खबर देखी। राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनने से बड़ी उपलब्धि और क्या हो सकती है।
उन्होंने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से हम सभी को गौरवान्वित किया है और जिस तरह से पूरे देश ने उसका साथ दिया, हम एक परिवार के रूप में केवल उसका आभार जता सकते हैं। मेरे उमरान को पूरे देश के समर्थन मिला है। उमरान को विश्वास था कि एक दिन वह सफलता प्राप्त करेगा। उसे अपने कौशल और प्रतिभा पर पूरा यकीन था और उसने इसके लिए कड़ी मेहनत की।”
पिता ने कहा कि इंटरव्यू देने से उमरान मलिक ने किया है मना
उमरान मलिक के पिता अब्दुल रशीद ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि उमरान ने इंटरव्यू देने से मना किया है। बातीचत के दौरन आगे बताया कि
” यह पूरी तरह से उसकी सफलता है और ऊपर वाले का आशीर्वाद भी है। उसने कड़ी मेहनत की और अल्लाह ने उसका समर्थन किया। मैं इस लायक नहीं हूं कि उसकी कड़ी मेहनत का श्रेय लूं। तवी नदी के किनारे घर होने के कारण उमरान ने रेतीली जगह पर क्रिकेट खेला है, जिससे उनके शरीर का निचला हिस्सा काफी मजबूत है।
हम चाहते हैं कि वह अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करें। हमारे लिए और कुछ मायने नहीं रखता। जिस दिन वह पदार्पण करेंगे, मैं और उनकी मां उन्हें खुश करने के लिए खड़े होंगे। लेकिन कृपया मुझे अभी के लिए क्षमा करें। उमरान ने मुझसे कहा था कि मैं मीडिया को इंटरव्यू न दूं।”
Tags: आईपीएल 2022, उमरान मलिक, भारतीय क्रिकेट टीम,