IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरा केएल राहुल के लिए होने वाला हैं काफी महत्वपूर्ण, जानें किसे राहुल के साथ मिलेगी ओपनिंग की जिम्मेदारी

By Twinkle Chaturvedi On August 18th, 2022
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरा केएल राहुल के लिए होने वाला हैं काफी महत्वपूर्ण, जानें किसे राहुल के साथ मिलेगी ओपनिंग की जिम्मेदारी

केएल राहुलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) शुरू करने वाली हैं, जिसमें टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देने वाली हैं। सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जाएगा। जिम्बाब्वे जो अपने पिछले सीरीज में बांग्लादेश को 2-1 से हराकर आ रही हैं।

वहीं भारत ने भी शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में वेस्टइंडीज को 3-0 से शिक्सत दी थी। केएल राहुल (KL RAHUL) जिम्बाब्वे दौरे से में भारत की कप्तानी करते हुए नजर वाने वाले हैं। इस दौरे में भारत के पास ओपनिंग जोड़ी के लिए काफी सारे विकल्प हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय मैनेजमेंट किस ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आएगी। आइए आपको बताते हैं-

जिम्बाब्वे के खिलाफ यह होगी भारत की ओपनिंग जोड़ी

भारतीय टीम अपने पिछले दौरों में शानदार नजर आयी हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को उनकी ही जमीं पर मात देने के बाद अब बारी जिम्बाब्वे की हैं। इस दौरे में केएल राहुल कप्तानी संभालने वाले हैं, जो चोट और कोरोना से ठीक होने के बाद वापसी करते दिखेंगे। भारत इस दौरे के बाद सीधा एशिया कप का हिस्सा बनेगी, इसलिए यह दौरा केएल राहुल (KL RAHUL) के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

एशिया कप के लिहाज से ही राहुल का क्रिज पर समय बिताना बेहद जरूरी हैं। एशिया कप में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और राहुल की जोड़ी ही ओपनिंग करती दिखाई देगी। इसलिए इस दौरे में राहुल ही ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में नजर आएंगे। एक कप्तान के तौर पर राहुल के पास इस दौरे में ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए काफी ज्यादा विकल्प हैं। शिखर धवन जो वनडे में हमेशा भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आते हैं।

शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) जो वेस्टइंडीज दौरे में शानदार करते हुए नजर आए हैं, वहीं ईशान किशन (ISHAN KISHAN) जिन्हें पिछले मुकाबलों में मौके तो नहीं मिले हैं, लेकिन वह भी ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालने के काबिल हैं। मैनेजेमेंट सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) जो उप-कप्तान नियुक्त हैं उन्हें ही राहुल के साथ ओपनिंग करने मैदान में भेजने वाली हैं। शिखर धवन और केएल राहुल ही जिम्बाब्वे दौरे में भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

जिम्बाब्वे दौरे के पहले वनडे में भारत की प्लेइंग 11

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, आवेश खान, मोहम्मद सिराज।

Tags: केएल राहुल, जिम्बाब्वे दौरा, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,
Exit mobile version