Asia Cup: एशिया कप 2022 में इस धाकड़ खिलाड़ी को न चुन कर सेलेक्टर्स ने की बड़ी गलती! सचिन-सहवाग का है कॉम्बो पैक

By Akash Ranjan On August 17th, 2022
Asia Cup: एशिया कप 2022 में इस धाकड़ खिलाड़ी को न चुन कर सेलेक्टर्स ने की बड़ी गलती! सचिन-सहवाग का है कॉम्बो पैक

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आगाज 27 अगस्त से UAE की धरती पर होने जा रहा है। एशिया के इस बड़े क्रिकेट इवेंट में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत का एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसको एशिया कप में नहीं चुनकर सेलेक्टर्स ने बड़ी गलती कर दी है। इस खिलाड़ी की एशिया कप में टीम इंडिया (Team India) को सख्त जरूरत होगी, जो उसके लिए मैच पलटने का दम रखता है।

इस खिलाड़ी को नहीं चुनकर सेलेक्टर्स ने की बड़ी गलती

पृथ्वी शॉ

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में टीम इंडिया (Team India) को पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की सख्त जरूरत होगी। तूफानी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं। पृथ्वी शॉ को सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का कॉम्बिनेशन माना जाता है, जिनके पास एक से बढ़कर एक शॉट्स मौजूद हैं।

तीनों ही फॉर्मेट्स में उनकी जगह छिन गई

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट्स में क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन अब तीनों ही फॉर्मेट्स में उनकी जगह छिन गई है। पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में 339 रन बनाए हैं। पृथ्वी शॉ ने 6 वनडे मैचों में 189 रन बनाए हैं। 63 IPL मैचों में पृथ्वी शॉ ने 1588 रन बनाए हैं।

टेस्ट में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के नाम 1 शतक है। पृथ्वी शॉ ने अपनी प्रतिभा के दम पर सारी दुनिया में अपना डंका बजाया था। उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जो विरोधी टीम को धराशाई कर सके। पृथ्वी शॉ को इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने 7.5 करोड़ में रिटेन किया था। पृथ्वी शॉ सहवाग की तरह एक शानदार खिलाड़ी है।

एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या , रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

Tags: एशिया कप 2022, टीम इंडिया, पृथ्वी शॉ,
Exit mobile version