IND vs WI: कप्तान रोहित शर्मा की यह एक गलती पड़ गई टीम पर भारी, दूसरे टी20 में 5 विकेट से भारत तो झेलनी पड़ गई करारी हार

By Twinkle Chaturvedi On August 2nd, 2022
IND vs WI: कप्तान रोहित शर्मा की यह एक गलती पड़ गई टीम पर भारी, दूसरे टी20 में 5 विकेट से भारत तो झेलनी पड़ गई करारी हार

रोहित शर्माः  भारतीय टीम (INDIA TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती दिखाई दे रही हैं।  आज 1 अगस्त को सीरीज का दूसरा मैच वॉर्नर पॉर्क में 3 घंटे देरी से भारतीय समय 11 बजे से खेला जा रहा हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज को दिया था। वेस्टइंडीज की टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकटों से जीत हासिल कर ली। आज तीन ऐसे कारण रहे जिसके चलते भारतीय टीम को मैच हारना पड़ा।

1. ओपनरों ने नहीं दिखाया कमाल

भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी तो सबके समझ से परे ही नजर आ रही हैं। सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) भारत के लिए मिडिल ऑर्डर संभालते ही अच्छे लगते हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के साथ मैच की ओपनिंग भारतीय टीम को फायदा बिल्कुल भी नहीं पहुंचा रही हैं। आज रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर आऊट हो गए, उसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

17 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर वापस जा चुके थे। भारत को शुरूआती झटके ही ऐसे मिले जिससे टीम उबर ही नहीं पायी। रोहित शर्मा का हर मैच में रन बनाना काफी ज्यादा जरूरी हो गया। अगर वो रन बनाने से चूक जाते हैं तो टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। दोनों ओपनर के बल्ले के ना चलने से टीम 139 रन ही बना पायी। अगर कोई एक बल्लेबाज क्रिज पर ज्यादा समय बिताता तो परिस्थिति दूसरी होती।

2. वेस्टइंडीज की पारी में नहीं गिरे जल्दी विकेट

भारत की पारी में वेस्टइंडीज ने विकेट लेकर टीम के ऊपर दबाव बनाया जिससे भारत को दिक्कतें हुई। लेकिन भारत वेस्टइंडीज की पारी में विकटें गिराकर दबाव नहीं बना पायी। अगर जल्दी विकटें गिरती तो वेस्टइंडीज दबाव में रहती। वेस्टइंडीज की टीम का पहला विकेट 46 के स्कोर पर गिरा। टीम के ओपनर ब्रैंडन किग अपना काम बखूबी संभालते दिखें।

वो पूरे फॉर्म में थे, फॉर्म में रह रहे बल्लेबाज को आऊट करना और विरोधी के लिए मुसिबत की घड़ी होती हैं जो भारतीय टीम नहीं कर पायी। विकटें ही वेस्टइंडीज को जीत से रोक सकती थी। अंत के ओवरों में आवेश खान (AVESH KHAN) और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) के विकेट ने मैच को भारत के तरफ कर ही दिया था। परंतु आवेश खान के आखिरी ओवर ने वेस्टइंडीज को जीत दिलाने का काम किया।

3. भुवनेश्वर कुमार ने नहीं डाले पूरे 4 ओवर

भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) ने आज पूरे 4 ओवर गेंदबाजी नहीं की, इससे पहले वाले मैच में भी भुवी पूरे ओवर डालते नहीं दिखे थे। आज भारत ने अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी के कारण वापसी कर ली थी। बस भारत को आखिरी ओवर किफायती डालना था और ऐसा काम कोई अनुभवी गेंदबाज ही कर सकता था। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने आखिरी गेंद आवेश खान को दे दी।

रोहित का इरादा सहीं था कि वो युवाओं को मंच दें लेकिन शायद वह समय गलत था, जब आप मैच जीतने के राह पर हो तो एक गलती भारी पड़ा सकती हैं। रोहित शर्मा की एक गलती शायद टीम पर भारी पड़ती नजर आयी। अगर कोई अनुभवी गेंदबाज गेंदबाजी करता तो शायद नतीजा कुछ और होता। भुवी के 2 ओवर बचे रहने के बावजूद भी उन्हें गेंद नहीं मिली। यह गलतियां भारत के हार का कारण बन गई।

Tags: भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार, रोहित शर्मा,