जोस बटलर को नहीं बल्कि रोहित शर्मा को बेस्ट ओपनर मानता है इंग्लैंड का ये दिग्गज, हिटमैन की जमकर की तारीफ

By Tanu Chaturvedi On November 2nd, 2022
रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का 30वां मुकाबला सुपर12 में भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच मैच 30 अक्टूबर को पर्थ में हुआ। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान और शानदार बल्लेबाज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने कुछ बात कही है। ग्रीम स्वान ने हिटमैन की ओपनिंग को लेकर तारीफ की है। वो मैच पाकिस्तान के लिए खास था, क्योंकि अगर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को हरा देती, तो पाकिस्तान सेमीफाइनल राउंड तक आसानी से पहुंच सकता था।

रोहित शर्मा की तारीफ में क्या बोले ग्रीम स्वान

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने कहा कि, ‘मौजूदा समय में रोहित शर्मा विश्व क्रिकेटर में सबसे अच्छे ओपनर हैं।’ उनकी तारीफ टीम इंडिया के लिए बहुत मायने रखती है। रोहित शर्मा भी टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देते हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि वो बांग्लादेश के खिलाफ भी कहर ढा सकते हैं। इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर काफी लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैंस टीम इंडिया के कप्तान की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट

रोहित शर्मा के ओपनिंग स्कोर

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ओपनिंग में काफी खतरनाक बल्लेबाजी करते नजर आते हैं। इसका अंदाजा उनकी विस्फोटक पारियों से लगाया जा सकता है। नीदरलैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में 53 रन बनाए थे, हालांकि रोहित शर्मा ने टी20 में 109 मैचों में सबसे पहले बल्लेबाजी कर पारी की शुरूआत की है। इस दौरान उन्होंने 32 की औसत से 3313 रन बनाए हैं, जबकि स्ट्राइक रेट 143 के आसपास रहा है।

रोहित शर्मा को आईसीसी मेंन्स वनडे इंटरनेशनल में क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवार्ड भी मिला है। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में 5 सेंचुरी लगाई थीं। वहीं आईपीएल में हिटमैन मुंम्बई इंडियन्स टीम के कप्तान के रूप में खेलते हैं।

Tags: ग्रीम स्वान, टी20 वर्ल्ड कप, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, रोहित शर्मा,