ENG vs NZ: रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रनो से हरा कर बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें

By Akash Ranjan On November 1st, 2022
न्यूजीलैंड

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज यानी 1 नवंबर का दूसरा मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ)के बीच खेला गया। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाये।

जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी। जिस वजह से इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को 20 रन से जीत लिया है। इस जीत के बाद इंग्लैंड की सेमीफइनल में जाने की उम्मीद फिरसे ज़िंदा हो गई है।

इंग्लैंड की पारी, 20 ओवर में 179/6

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। उनके साथी ओपनर एलेक्स हेल्स ने 52 रनों की पारी खेली। लियाम लिविंगस्टोन ने 20 रनों का योगदान दिया।

इन तीनों के अलावा इंग्लैंड को कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। बेन स्टोक्स आठ, हैरी ब्रुक सात और मोईन अली पांच रन बनाकर आउट हुए। सैम करन ने नाबाद छह और डेविड मलान ने नाबाद तीन रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। टिम साउदी, मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी को एक-एक सफलता मिली।

न्यूजीलैंड की पारी, 20 ओवर में 159-6

180 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को दूसरे ओवर में आठ के स्कोर पर पहला झटका लगा। क्रिस वोक्स ने डेवोन कॉन्वे को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। कॉन्वे नौ गेंदों में तीन रन बना सके। बटलर ने विकेट के पीछे अपनी दाईं ओर डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका। पारी के पांचवें ओवर में 28 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। फिन एलेन 11 गेंदों 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम करन ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया।

14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए। कप्तान केन विलियम्सन 40 गेंदों में 40 रन बना कर आउट हुए। उन्हें बेन स्ट्रोक्स ने आउट किया। लेकिन बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स ने शानदार 26 गेंदों में 51 रन बनाये। और न्यूजीलैंड को जीत की दहलीज़ पर ले गए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 85 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह छठा अर्धशतक रहा।

ENG vs NZ : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

इंग्लैंड टीम- जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

न्यूजीलैंड टीम- फिन एलन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), केन विलियमसन (सी), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Tags: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2022,