IND vs SA: भारत के ख़िलाफ़ तीसरे टी20 मैच में इस सलामी जोड़ी को उतरेगी साउथ अफ़्रीका, सीरीज फ़तह करने का है मौका

By Akash Ranjan On June 14th, 2022
IND vs SA: भारत के ख़िलाफ़ तीसरे टी20 मैच में इस सलामी जोड़ी को उतरेगी साउथ अफ़्रीका, सीरीज फ़तह करने का है मौका

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच (IND vs SA) मंगलवार यानि 14 जून 2022 को डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्टेडियम (Dr ys Rajasekhara Reddy Stadium), विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। पहले दो टी-20 मुकाबले में जीतने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम के पास भरपूर आत्मविश्वास है। 5 मैचों की इस टी20 सीरीज में अफ़्रीकी टीम के पास अब 2-0 की बढ़त है।

वहीं, इस सीरीज पर कब्ज़ा करने के लिए अफ़्रीकी टीम को महज एक मुकाबला जीतना है। ऐसे में, तीसरे टी-20 मुकाबले में अफ़्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) प्लेइंग-11 में बिना बदलाव के साथ उतर सकते हैं। आइये जानते हैं कि तीसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफीक्री टीम की प्लेइंग इलेवन और सलामी जोड़ी क्या हो सकती है।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

सलामी बल्लेबाज

1. क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) 2. रिज़ा हेंड्रिक्स

मध्यक्रम बल्लेबाज

3. एडम मारक्रम/ट्रिस्टन स्टब्स 4. तेम्बा बावुमा (कप्तान) 5. रस्सी वान दर्र दुसेन

ऑलराउंडर/ गेंदबाज

6. डेविड मिलर, 7. ड्वेन प्रिटोरियस 8. केशव महाराज 9. कागिसो रबाडा 10. एनरिक नॉर्टजे 11. तबरेज़ शम्सी

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी कड़ी टक्कर

टीम इंडिया (Team India) के लिए ये मैच करो या मरो वाला होने वाला है, क्योंकि पिछले दो मैचों में मिली हार के बाद टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी और अगर भारत ये मैच हार जाती है तो वो अपने हाथों से सीरीज गंवा सकती है। वहीं, हर मैच की तरह साउथ अफ्रीका इस मैच में भी इंडिया को शिकस्त देने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। साउथ अफ्रीका अगर ये मैच जीत जाती है तो इस सीरीज पर उसका राज होगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच करारी टक्कर देखने के लिए मिलेगी।

बता दें कि साउथ अफ्रीका भारत (IND vs SA) से सीरीज का पहला और दूसरा मैच जीतकर सातवें आसमान पर होगी। तीसरे मुकाबले में अफ्रीकन खिलाड़ी पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे। वह अपनी जीत को बरकरार रखना चाहेंगे। ऐसे में उनकी टीम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है क्योंकि पिछले मुकाबले में लगभग सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

Tags: IND vs SA, भारत, सलामी जोड़ी, साउथ अफ्रीका,
Exit mobile version