Tag: साउथ अफ्रीका

  • टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका का सीरीज हराकर हरमनप्रीत कौर की टीम बढ़ायेगी आत्मविश्वास, ये खिलाड़ी सबसे अहम

    टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका का सीरीज हराकर हरमनप्रीत कौर की टीम बढ़ायेगी आत्मविश्वास, ये खिलाड़ी सबसे अहम

    टीम इंडिया की महिला क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के साथ ट्राई सीरीज का मैच खेला है। टीम इंडिया की महिला टीम को इस सीरीज में जीत हासिल करना चाहेगी। भारत को ऑस्ट्रेलिया से अपनी सरजमीं पर हुई सीरीज में 1-4 से हार मिली थी लेकिन टीम ने इस ट्राई सीरीज में वापसी कर तीन जीत दर्ज की और 10 फरवरी से शुरू हो रहे 10 टीमों के वैश्विक टूर्नामेंट से पहले अब वह टूर्नामेंट का समापन ट्रॉफी जीतकर करना चाहेगी। पहला मैच तो टीम इंडिया हार गई थी, साउथ अफ्रीका टीम की जीत हुई थी। लीग के बाकि मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए थे।

    टीम इंडिया के पास है ऑलराउंडर खिलाड़ी

    टीम इंडिया की महिला क्रिकेट टीम के पास एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है, जो टीम के अच्छी साबित हो सकती हैं। हम जिनती बात कर रहे हैं उनका नाम है, दीप्ति शर्मा। दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए शानदार साबित होगी। जेमिमा रोड्रिग्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम लीग मैच में जरूरी रन जुटाये और वह इसी निरंतरता को कायम रखना चाहेंगी। वहीं टीम इंडिया की पूजा वस्त्राकार की भी वापसी हो सकती है। राजेश्वरी गायकवाड़ भी टीम इंडिया के लिए शानदार विकेट लेने में कामयाब रहती हैं। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर और मंधना अपने बल्ले का जादू सबको दिखाती हैं।

    ट्राई सीरीज के लिए कुछ इस प्रकार होंगी टीमें

    भारत की महिला क्रिकेट टीम-  हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना (उप कप्तान), अंजलि सरवनी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, अमनजोत कौर, एस मेघना, मेघना सिंह, शिखा पांडे, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, पूजा वस्त्राकर, सुषमा वर्मा और राधा यादव.

    साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम – सुने लुस (कप्तान), क्लो ट्रायन (उप कप्तान), एनेके बॉश, तजमीन ब्रिट्स, नादिने डि क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, लारा गुडाल, शबनीम इस्माइल, शिनालो जाफ्टा, मरिजाने काप, अयाबोंगा खाका, मसाबाटा क्लास, टेबोगो माचेके, नोनकुलुलेको म्लाबा, तुमी शेखुखुने, डेल्मी टकर, लौरा वोल्वार्ट।

  • वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले कप्तान बदल सकती हैं ये 3 टीमें, पिछले टूर्नामेंट्स में भी बुरी तरह हो गई थी फेल

    टीम इंडिया और टीम न्यूजीलैंड के बीच कल वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला होना है। दो मुकाबलों में टीम इंडिया की जीत हुई है। वर्ल्ड चैंपियनशिप के अलावा भारत में साल 2023 का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप होना है, इसकी तैयारियां कई टीमों ने शुरू भी कर दी हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी टीमों के बारे में जो इस साल वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपने कप्तानों को बदल सकती हैं।

    पाकिस्तान

    इस लिस्ट में पहला नाम है पाकिस्तान का। पाकिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप का खिताब टीम अपने नाम नहीं कर पाई थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम से भी पाकिस्तान टीम हार चुकी है, इसलिए कप्तान बाबर आजम से वनडे वर्ल्ड कप की कप्तानी छीनी जा सकती है।

    साउथ अफ्रीका

    कप्तान बदलने की लिस्ट में एक नाम है साउथ अफ्रीका टीम का। साउथ अफ्रीका की टीम की  वाइट बॉल क्रिकेट में कप्तानी का भार टेम्बा बावूमा संभाल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट एक्सपर्ट्स और मीडिया में यह बात हो रही है कि कप्तान टेम्बा बावुमा अपनी टीम को फ्रंट से लीड नहीं कर सके हैं। बड़े टूर्नामेंट में उनके बैट से रन नहीं निकले ऐसे में अब टीम की कप्तानी किसी दूसरे अनुभवी खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम एक भी बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन नहीं रही है।

    वेस्टइंडीज

    इस लिस्ट में तीसरी टीम का नाम है वेस्टइंडीज का। वेस्टइंडीज की टीम टी20 सीरीज में टीम इंडिया से हार गई थी। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम का परफॉर्मेंस प्रशंसनीय नहीं रहा था। टीम के कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने कप्तानी छोड़ दी थी, इसके बाद टीम किसी नए और अच्छे कप्तान की तलाश कर रही है। निकोलस पूरन से पहले टीम की कप्तानी कायरन पोलार्ड के पास थी।

     

  • इंग्लैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम की कर दी मदद, आईसीसी रैकिंग में रोहित शर्मा की टीम का बढ़ा दबदबा

    इंग्लैंड की भारत को नीचे गिराने के सपने को साउथ अफ्रीका की टीम ने चकना चूर कर दिया है. आपको बता दें की भारत ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली है जिसमें भारत ने पूर्व बहुमत से जीत हासिल करी है. वहीं इस जीत के साथ भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर आ गई है.

    वहीं अब इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली जानी थी जिसमें अगर इंग्लैंड की टीम पूर्व बहुमत से जीत हासिल कर लेती तो वो इस रैंकिंग में भारत को उसकी जगह से हिला सकती थी. भारतीय टीम की जगह पर खतरा बना हुआ था. लेकिन इंग्लैंड के इस अरमान पर साउथ अफ्रीका ने पानी फेरा चलिए जानते हैं कैसे.

    पूर्व बहुमत से जितना था जरूरी

    इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच के वनडे सीरीज में इंग्लैंड की टीम को पूरी तरह यानी पूर्व बहुमत से जीत अपने नाम करनी थी. लेकिन ऐसा हो न सकेगा. क्योंकि साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज के पहले मैच में 27 रनों से बाजी मार ली. इसी के साथ साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज में 1–0 की बढ़त हासिल कर चुकी है.

    साउथ अफ्रीका की इसी जीत के साथ भारतीय टीम के वनडे में नंबर 1 पर बने रहने के रास्ते को साफ ही रखा है. अब अगर इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस वनडे सीरीज में जीत भी हासिल कर ली तो भी भारत की जगह पर खतरा नहीं होगा.

    पहले वनडे में इंग्लैंड ने गंवाया दांव

    साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हाल में खेले गए टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को हार मिली जिसके बाद उसका रेटिंग पॉइंट 113 से 111 हो गया है. वहीं इसी के साथ टीम दूसरे से चौथे स्थान पर आ गई है. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम की बात करें तो वो 112 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे से दूसरे स्थान पर आ गई है. न्यूजीलैंड की टीम 111 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान से तीसरे स्थान पर आ गई है.

    वहीं बात करें इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच के पहले वनडे मैच की तो इसमें साउथ अफ्रीका ने 299 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड के सामने रखा था. इस लक्ष्य को चेज करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अच्छी शुरुवात की थी. इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय ने शतकीय पारी खेली और डेविड मिलान ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं दोनो ने मिल कर 146 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. लेकिन कुल मिला कर इंग्लैंड की टीम 271 रनों तक ही पहुंच सकी और 44.2 में 271 रनों पर ऑल आउट हो गई और जीत साउथ अफ्रीका की हुई.

  • हाशिम अमला ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पकड़ी कोचिंग की राह, MI के लिए निभा रहे हैं बेहद अहम भूमिका

    साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर हाशिम अमला ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। वह साल 2019 में पहले ही क्रिकेट से दूर हो गए थे, लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह से खुद को क्रिकेट से दूर कर लिया है। इंग्लिश काउंटी टीम सर्रे ने उनके संन्यास की जानकारी दी है। सर्रे ने ट्वीट करके कहा कि हाशिम अमला ने सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया, उन्होंने इसका ऐलान कर दिया है। सर्रे की तरफ से उनका शुक्रिया।

    लगाया था तिहरा शतक

    हाशिम अमला ने ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 311 रन की नाबाद पारी खेली थी, जो साउथ अफ्रीका का टेस्ट में पहला तिहरा शतक था। अमला ने अपनी इस पारी में 35 चौके जड़े थे। संन्यास की बात बताने के साथ ही अमला ने कहा कि ओवल के मैदान से उनकी काफी खास यादें जुड़ी हैं। वो पिछले साल सितंबर में सर्रे की तरफ से आखिरी बार मैदान में उतरे थे।

    आपको बता दें कि हाशिम ने अपने 20 साल के करियर में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में 34,104 रन बनाए, जिसमें 9282 रन उन्होंने 2004 से 2019 के बीच 124 टेस्ट मैचों में बनाए थे। इस दौरान अमला ने 28 शतक भी जड़े। वहीं अगर केवल वनडे मैचों की बात करें तो अपने करियर में अमला ने 181 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 8113 रन बनाए, जिसमें 27 शतक शामिल हैं। वहीं 44 टी20 मैचों में उन्होंने अपनी टीम के लिए 1277 रन जड़े हैं।

    कोचिंग करियर में है अगला कदम

    हाशिम का अगला कदम कोचिंग करियर में है। अमला पहले ही अपने कोचिंग करियर की भी शुरुआत कर चुके हैं। SA20 लीग में वो MI केप टाउन के बल्लेबाजी कोच भी हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि अमला साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच बनने की रेस में भी शामिल हो सकते हैं।

  • चेन्नई सुपर किंग्स के इस ऑलरांउडर को अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, कप्तान को लगा बड़ा झटका

    आईपीएल की टीम के खिलाड़ी ड्वेन प्रीटोरियस ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने का बड़ा फैसला किया है। आपको बता दें ड्वेन प्रीटोरियस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लिया है क्योंकि वो अन्य देशों की टी20 लीग्स में खेलना चाहते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी बात…

    संन्यास की बात को लेकर बोले ड्वेन प्रीटोरियस

    ड्वेन प्रीटोरियस (Dwaine Pretorius) ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास को लेकर कहा

    “कुछ दिनों पहले, मैंने अपने क्रिकेटिंग करियर के सबसे कठिन फैसलों में से एक लिया। मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। बड़े होकर मेरे जीवन का एकमात्र लक्ष्य प्रोटियाज के लिए खेलना था। मुझे नहीं पता था कि यह कैसे होने वाला था, लेकिन भगवान ने मुझे प्रतिभा और सफल होने के लिए एक गंभीर इच्छाशक्ति दी। बाकी सब कुछ उनके हाथ में था।”

    कुछ ऐसा है ड्वेन का करियर

    ड्वेन प्रीटोरियस टीम ने साउथ अफ्रीका की टीम से अच्छा परफॉर्म किया है। ड्वेन ने अपना डेब्यू क्रिकेट आयरलैंड के लिए खेला था। उन्होंने सबसे पहला मैच साल 2016 में खेला था। 6 साल के करियर में ही सन्यास लेने की बात से उनके फैंस काफी हैरान हैं। बता दें कि अब तक के करियर में उनके नाम 3 टेस्ट, 27 वनडे औऱ 30 टी-20 मैच हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 536 रन और 77 विकेट दर्ज किए हैं।

    33 साल के प्रीटोरियस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (csk) की टीम का हिस्सा हैं। पिछले साल आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में 50 लाख रुपये में खरीदा गया था। आईपीएल 2023 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन किया। पिछले साल उन्होंने चेन्नई के लिए 6 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 44 रन बनाए और 6 विकेट अपने खाते में डाले।

     

  • विश्व टेस्ट चैंम्पियनशिप में इंग्लैंड से हारकर पाकिस्तान ने कराया टीम इंडिया का फायदा, फाइनल में पंहुचने का दिखा प्लान

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की रैंकिंग में पाकिस्तान अब नीचे लुढ़क कर छठे स्थान पर आ गया है। इंग्लैंड के साथ लगातार दूसरी सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में बहुत नीचे पहुंच गया है। अब हम आपको बताते हैं कि इस रैंकिग में टीम इंडिया और पाकिस्तान किस नंबर पर हैं और टेस्ट सीरीज को लेकर किसका कैसा परफॉर्मेंस रहा है।

    पाकिस्तान को मिली दो टेस्ट में हार

    टीम इंग्लैंड ने पाकिस्तानियों को उन्हीं के घर में टेस्ट में हार दिला कर उनकी पोजिशन से उन्हें नीचे कर दिया है। पाकिस्तान इस रैंकिंग में छठे स्थान पर थी। इसके अलावा टीम ऑस्ट्रेलिया का पहला स्थान था। इंग्लैंड की टीम के संजू सैमसन दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले पारी में इंग्लैंड ने 281 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान पहले पारी में सिर्फ 202 रन का स्कोर खड़ा कर पाई और पहले पारी में 79 रन से पीछे हो गई।

    टीम इंडिया का है कौन सा स्थान

    विश्व टेस्ट चैंम्पियनशिप में पहले स्थान पर टीम ऑस्ट्रेलिया है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका टीम है। तीसरा स्थान है टीम श्रीलंका का। इस लिस्ट में चौथा स्थान टीम इंडिया का है। पाकिस्तान दो टेस्ट हार के बाद अब छठवें पोजिशन पर चला गया है, जहां से उसको वापस फाइनल में पहुंचाना बहुत मुश्किल लग रहा है। इस चैंम्पियनशिप में टीम ऑस्ट्रेलिया के 75 प्वाइंट हैं।

    वहीं, दूसरी पोजिशन की टीम 60 प्वाइंट हैं। टीम श्रीलंका के इस लिस्ट में 53.33 प्वाइंट हैं। टीम इंडिया के 52.08 अंक हैं। विश्व की कई टीमें टेस्ट सीरीज खेल रही थीं, इसमें अपने परफॉर्मेंस के कारण अपनी रैंकिंग को सेट करती हैं। वर्ल्ड टेस्ट में इस समय टीम ऑस्ट्रेलिया अपने परफॉर्मेंस के कारण पहले स्थान पर है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की हार के बाद टीम इंडिया को फायदा हुआ है और टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई।

  • वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने की दावेदार हैं ये 4 टीमें, क्या लगातार दूसरी बार फाइनल खेलेगी भारत

    साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेली जाने वाली है, जिसके लिए दुनिया भर की टीमों में रेस जारी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साल 2023 में जून जुलाई के महीने में खली जाएंगी. इस बार का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल ओवल में खेला जाएगा. चलिए जानते हैं उन 4 टीमों के बारे में जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में अपनी जगह बना पाएंगी.

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जा सकती हैं ये 4 टीमें

    • ऑस्ट्रेलिया

    इस सूची ने सबसे पहले स्थान ऑस्ट्रेलिया के नाम है. ऑस्ट्रेलिया ने 11 टेस्ट में से 7 मैचों में जीत हासिल करते हुए फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर 72.73 परसेंट अंकों के साथ बनी हुई है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम बस कुछ दूर के फैसले पर है.

    • साउथ अफ्रीका

    लिस्ट में दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम 60 परसेंट अंकों के साथ बनी हुई है. अब अगर साउथ अफ्रीका की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है तो उसे अपने बाकी बचे सभी मुकाबलों को जीतना होगा.

    • श्रीलंका

    लिस्ट में तीसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम बनी हुई है. श्रीलानक के पास फिलहाल 53.33 परसेंट अंक मौजूद है. श्रीलंका की टीम कुछ समय से अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है. अगर टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो श्रीलंका की टीम इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है.

    लेकिन वही अगर पर्सेंटेज के हिसाब से देखें तो श्रीलंका की टीम तीसरे नंबर पर है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आगरा फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो श्रीलंका की टीम को टेस्ट के मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा और जीत अपने नाम करनी होगी.

    • भारत

    भारतीय टीम इस लिस्ट में चौथा स्थान पर बनी हुई है. हाल में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही जिसमें पाकिस्तान को पहले मैच में इंग्लैंड ने करारी हार थमाई. पाकिस्तान की इस हार ने भारतीय टीम को फायदा पहुंचाया है. दरअसल बात ये है की पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तभी अपनी जगह बना पाती जब इंग्लैंड के खिलाफ वो अपने 3 टेस्ट मैच जीतने में कामयाब होती है और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 2 टेस्ट मैच जीत जाती है.

    लेकिन इंग्लैंड के हाथों टेस्ट मैच में हार मिलने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का पाकिस्तान का सपना सपना ही रह गया है. इसी के साथ भारत को इसका फायदा हुआ है. अब अगर भारतीय टीम अपने सभी टेस्ट मैच जीतने में कामयाब हो जाती है तो मुमकिन है की टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना पाएगी.

  • साउथ अफ्रीका के इन 3 खिलाड़ियो की पत्नियां भी किसी सुपर हिरोइन से कम नहीं, खूबसूरती के होते हैं चर्चे

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 में साउथ अफ्रीका (South Africa) ने टीम इंडिया (Team India) के साथ अपना तीसरा मैच पर्थ में खेला गया है।  इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है, जिसमें अंत में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो चुकी है। इसी बीच हम आपको बताएंगे साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में जिनकी खूबसूरती के कारण वो किसी हिरोइन से कम नहीं लगती..

    साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियो की पत्नियां

    साउथ अफ्रीका (South Africa) के केशव महाराज (Keshav Maharaj) अपनी पर्सनल लाइफ को लेक काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी पत्नी लेरिशा मुनसामी (Lerisha Munsamy) कई बार ग्राउंड में उन्हें सपोर्ट करते देखी गई हैं। वह एक कथक डांसर हैं लेकिन अपने बोल्ड अवतार के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं।

    साउथ अफ्रीका (South Africa) टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की पत्नी का नाम फिला लोबी है। दोनों से साल 2018 में शादी की थी। उनकी खूबसूरती के चर्चे भी काफी रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को सभी काफी पसंद करते हैं।

    एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) साउथ अफ्रिका के तेज गेंदबाज हैं। उनकी पत्नी मिचेला क्लेउ काफी खूबसूरत हैं और उनके ग्लैमरस लुक की चर्चा हर कोई करता है। उनकी पत्नी टीचर हैं। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों ने हाल ही में शादी की है।

    साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा मैदान ए जंग के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं, आपको बता दें कि कप्तान टेम्बा बावुमा की कप्तानी के दौरान टीम इंडिया को मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार का बदला भारत दौरे पर रोहित शर्मा ने जीत हासिल कर बराबर कर लिया था।

  • IND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया पर छाया बाहर होने का ख़तरा, रोहित शर्मा की टोली की सेमीफइनल में होगी अग्निपरीक्षा

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) में टीम इंडिया (Team India) को पहली मर्तबा हार का स्वाद चखना पड़ा। बीते रविवार 30 अक्टूबर को पर्थ के मैदान पर खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच मैच में अफ्रीकी टीम ने 5 विकेट से मुकाबला जीता।

    टी20 वर्ल्ड कप के इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की तीसरे मैच में ये पहली हार थी, लेकिन इस हार का प्रभाव भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को प्वाइंट टेबल में काफी ज्यादा हुआ हैं। साउथ अफ्रीका की टीम इस जीत के साथ भारत को पछाड़कर नंबर वन बन गई है।

    टीम इंडिया पर छाया बाहर होने का ख़तरा

    बीते रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी साउथ अफ्रीकी जाबाजों के सामने घुटने टेकटे हुए दिखे। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 133 रन ही बनाने में कामयाब हो पाये। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को भी थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बादजूद टीम ने जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

    इसी के साथ टीम इंडिया (Team India) की इस टूर्नामेंट में ये पहली हार है। इसके बाद अब टीम को दो मुकाबले और खेलने हैं जिसमें किसी भी हाल में टीम इंडिया को जीत हासिल करना ही होगा वर्ना सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूड़ हो सकता है।

    भारत की ये हार कर सकती है उन्हें सेमीफाइनल से ही बाहर

    भारत की इस हार का खामियाजा उन्हें सेमीफाइनल में चुकाना पड़ सकता है। दरअसल अगर साउथ अफ्रीका अब अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाता है,तो वो पॉइंट टेबल में टॉप पर होगा,तो वहीं भारत अपने दोनों मैच जीतकर 8 अंको के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर होगा।

    भारत के दूसरे स्थान पर रहने की स्थिति में टीम इंडिया का सामने न्यूजीलैंड के साथ होगा और ये सेमीफाइनल सिडनी में 9 नवंबर को खेला जा सकता है, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी को सिडनी में झेल पाना भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी, वहीं मैच अगर ओवल में होता तो भारत के जीतने की सम्भावना ज्यादा होती। भारत को ओवल में खेलने के लिए अपने ग्रुप में पॉइंट टेबल को टॉप करना होगा।

  • IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित- कोहली बने विलेन! पहले कैच फिर रन आउट का मौका गंवाया, देखें मैच के टर्निंग प्वाइंट का VIDEO

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 30 अक्टूबर रविवार को तीसरा मैच भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड (Optus Stadium Perth) पर खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 20 साउथ अफ्रीका को 134 रन का लक्ष्य दिया।

    जिसे अफ्रीकी बल्लेबाज़ ने 5 विकेट के नुस्क्सान पर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की इस हार की वजह टीम की ख़राब बल्लेबाजी रही, वहीं टीम ने फील्डिंग में भी निराश किया। 12वें और 13वें ओवर में भारत के पास विकेट लेना का मौका था। मगर टीम ने मौका गंवा दिया और यही मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस टर्निंग प्वाइंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित- कोहली बने विलेन!

    12वें ओवर में सबसे पहले विराट कोहली ने मार्क्रम का लड्डू कैच ड्रॉप किया। अश्विन के 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्क्रम ने डीप मिड विकेट पर हवा में खेला, गेंद कोहली के पास गई, पर कोहली ने इस कैच को ड्रॉप कर दिया। वहीं इसके बाद अगले ही ओवर में रोहित शर्मा ने एक आसान रन आउट का मौका गंवा दिया। 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर ने शॉट खेला, रोहित के पास आसान रन आउट का मौका था, मगर रोहित इससे चूक गये।

    दो जीवनदान के बाद मार्क्रम और मिलर ने शानदार पारी खेली। मार्क्रम और मिलर की पार्टनरशिप ने साउथ अफ्रीका की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 76 रन की साझेदारी हुई। मार्क्रम ने 41 गेंद में 52 रन की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर ने 46 गेंद में नाबाद 59 रन बनाए और मैच को फिनिश किया।

    यहाँ देखें वीडियो

    https://twitter.com/rishabh2209420/status/1586716960548536321?s=20&t=HMu8W7AonGQG_Zes-Nx_mA

    https://twitter.com/rishabh2209420/status/1586719202680807424?s=20&t=HMu8W7AonGQG_Zes-Nx_mA

    ऐसा रहा मैच का हाल

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 30 अक्टूबर रविवार को तीसरा मैच भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड (Optus Stadium Perth) पर खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था।

    वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाये। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना कर इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है।

Exit mobile version