IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगतार दूसरे मैच में मोहम्मद सिराज ने छोड़ा आसान कैच, मुर्गी पकड़ने वाला VIDEO हो रहा वायरल
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगतार दूसरे मैच में मोहम्मद सिराज ने छोड़ा आसान कैच, मुर्गी पकड़ने वाला VIDEO हो रहा वायरल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) फील्डिंग में एक बार फिर बुरी तरह फ्लॉप नजर आए। भारत और साउथ अफ्रीका टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Sports City) में खेला गया।

इस मैच में भारतीय टीम (Indian Team) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन टीम गेंदबाजी में कुछ खास नजर नहीं आई। वहीं सिराज गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी खराब नजर आए। उन्होंने अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज का लड्डू जैसे कैच छोड़े।

मोहम्मद सिराज ने छोड़ी लड्डू जैसी कैच

साउथ अफ्रीका की पारी के दौरान टीम इंडिया फील्डिंग में बहुत ही बुरी नजर आई। टीम के खिलाड़ियों अफ्रीकी टीम की तीन अहम कैच ड्रॉप की। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मुकाबले में फील्डिंग में बुरे रहे मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) इस मैच में भी कैच ड्रॉप करते हुए दिखाई दिए।

दरअसल, मेहमान टीम की पारी के 38वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर आवेश खान आए। ओवर की पहले गेंद उन्होंने हेनरिक क्लासेन को गेंद डाली, जिस पर उन्होंने चौका जड़ने की कोशिश की।

उनका ये शॉट बाउंड्री के पास खड़े मोहम्मद सिराज के पास गया, लेकिन वे इस आसान से कैच को पकड़ने में बुरी तरह से नाकामयाब हुए। उन्होंने इस कैच को पकड़ने की तीन बार कोशिश की, मगर वे इसमें सफल नहीं हो पाए। इसके अलावा अफ्रीकी टीम ने 3 रन और जोड़ लिए। वहीं हेनिरक ने इस जीवनदान का पूरी तरह से फायदा उठाया और टीम के लिए 74 रन की नाबाद पारी खेली।

यहाँ देखें वीडियो

लगातार दूसरे मैच में सिराज ने छोड़ा कैच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए आखिरी तीसरे मुकाबले में भी मोहम्मद सिराज फील्डिंग में खराब रहे। उन्होंने दीपक चाहर की गेंद पर अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर का अहम कैच छोड़ा। जिसके बाद गेंदबाज काफी गुस्से में नजर आए और लाइव मैच के दौरान सिराज को गली देते हुए नजर आए। बता दें कि टीम को मैच में मेहमान टीम के खिलाफ 49 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।