टी20 विश्वकप (T20 World Cup) से ठीक पहले टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपनी चोट के कारण पहले ही टीम से बाहर हो गये है. बुमराह के बाहर हो जाने के बाद भारतीय गेंदबाजी को एक बड़ा झटका लगा है. बुमराह के विकल्प के रूप में किसे जगह दी जाएगी, अभी तक इस बात का कोई फैसला नहीं किया गया है.
बुमराह के विकल्प के रूप में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का नाम चल रहा है. हालांकी मोहम्मद शमी को टीम में शामिल होने के लिये फिटनेस टेस्ट में नहीं पास हो जाते है.
मोहम्मद शमी की फिटनेस बन रही है अड़चन
मोहम्मद शमी भारतीय टीम के एक बेहतरीन तेज गेंदबाज है. वो स्टैंड बाय प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किये गये है, लेकिन इस बीच उनके फैंस के लिये बुरी खबर ये आई है कि जब तक की शमी अपना फिटनेस टेस्ट नहीं पास कर लेते है, तब तक वो ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सकते है. इस हालत में शमी को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जाकर फिटनेस टेस्ट को पास करना होगा. इसी के बाद से उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिलेगी. इस बात की जानकारी एक बीसीसीआई अधिकारी ने भी दी है कि बिना फिटनेस टेस्ट पास किये वो टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
मोहम्मद शमी बन सकते है बुमराह का विकल्प
भारत (India) की मौजूदा गेंदबाजी (Bowling) को देखते हुए ये बात कही जा सकती है कि भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के लिये मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) बेहतर विकल्प बन सकते है. मुख्यरूप से डेथ गेंदबाजी के लिये बुमराह की जगह को शमी बेहतर तरीके से भर सकते है. हाल में हुई सीरीज में भारत की डेथ गेंदबाजी काफी खराब हुई है. इन्हीं सब बातों को देखते हुए शमी एक अच्छा विकल्प बन सकते है.
इसे भी देखें Mohammed Shami को कोविड होने से परेशान लोग, रैप के अंदाज में खिलाड़ी ने दिया हेल्थ अपडेट, वीडियो हुआ वायरल
