IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच LIVE मैच में मैदान पर घुस आया सांप, खिलाड़ियों के उड़े होश! वायरल हो रहा VIDEO

By Akash Ranjan On October 3rd, 2022
IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच LIVE मैच में मैदान पर घुस आया सांप, खिलाड़ियों के उड़े होश! वायरल हो रहा VIDEO

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज़ (IND vs SA 2nd T20) का दूसरा मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर को गुवाहाटी (Guwahati) के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम (Baraspara Cricket Stadium) में शाम 7 बजे से खेला गया। दोनों टीमों के बीच मैच शुरु होते ही एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। दरअसल, मैच के दौरान मैदान पर सांप रेंगता हुआ नजर आया जिसके कारण मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा।

दरअसल साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारत की बल्लेबाजी का जब 8वां ओवर फेंका जाने वाला था तभी उस वक्त मैदान में एक काले रंग का लंबा सांप सरपट दौड़ता मैदान पर दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में केएल राहुल को सांप की तफर इशारा करते देखा जा सकता है।

भारत- साउथ अफ्रीका लाइव मैच में मैदान पर घुस आया सांप

टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने ज़बरदस्त अंदाज़ में पारी का आगाज़ किया था। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 7 ओवर में 67 रन बटोर लिए थे। वहीं इसके बाद मैच में थोड़ी देर के लिए रुकावट भी देखने को मिली। हालांकि मैच में रुकावट ड्रिंक्स ब्रेक या किसी खिलाड़ी के चोटिल होने से नहीं हुई थी।

बल्कि बीच मैदान पर सांप घुस आया था। जिसके बाद मैदान में हड़कंप मच गया था। भारतीय ड्रेसिंग रूम के खिलाड़ी डग आउट से बाहर आ गए थे। हालांकि उसके बाद ग्राउंड स्टाफ सांप को मैदान से बाहर लेकर गया। जिसके बाद फिर से मैच को शुरू किया गया। वहीं अब इस पूरे घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

यहाँ देखें वीडियो

ऐसा रहा मैच का हाल


भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज़ (IND vs SA 2nd T20) का दूसरा मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर को गुवाहाटी (Guwahati) के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम (Baraspara Cricket Stadium) में शाम 7 बजे से खेला गया। सीरीज के पिछले मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी।

वहीं इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाये। जवाब में मेहमान साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाये। जिसके बाद भारत ने इस मैच को 16 रनो से जीत लिया है।

Tags: गुवाहाटी, टी20 सीरीज, बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम, भारत और साउथ अफ्रीका, सांप,
Exit mobile version