IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच इस साल होंगे 6 मुकाबले, पिछले वर्ल्डकप के जख्मों का बदला लेने के लिए तैयार बैठी है टीम इंडिया

By Akash Ranjan On July 23rd, 2022
जय शाह

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस साल दो बड़े आईसीसी इवेंट एशिया कप (Asia Cup 2022) और आईसीसी टी20 वर्ल्डकप (T20 WC 2022) में हिस्सा लेने वाली है। तो वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में भारतीय टीम का परचम लहराने का मौका मिला है। इसी के साथ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम कई छोटे छोटे दौरे भी कर रही है।

यानी कि इस साल क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच का स्तर काफी उच्च है। लेकिन इसी के साथ एक बड़ी खबर ये है कि भारतीय टीम (Indian Cricket Team) इस साल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ कुल 6 बार आमने सामने होगी।

एशिया कप में होगी भारत और पाकिस्तान टीम आमने सामने

एशिया कप में होगी भारत और पाकिस्तान टीम आमने सामने

इस साल अगस्त से सितंबर महीने के बीच एशिया कप (Asia Cup 2022) खेला जाना है। एशिया कप की अगुवाई श्रीलंका को करनी है। लेकिन श्रीलंका के आर्थिक संकट को देखते हुए मेजबानी बदली जायेगी।

ऐसा तय माना जा रहा है। लेकिन इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ जरूर खेलेगी ऐसा तय हैं। याद दिला दें 2012 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टीम भिड़ेगी पाक टीम से

कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टीम भिड़ेगी पाक टीम से

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) का हिस्सा होगी। जहां पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के साथ भी मैच खेलना होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को मैच खेला जाएगा। इसके लिए स्टेडियम की सारी टिकट भी बुक हो चुकी हैं। महिला टीम के मुकाबले में दर्शको से स्टेडियम भरा नजर आयेंगा।

टी20 विश्व कप में होगी 23 अक्टूबर को आमने सामने

टी20 विश्व कप में होगी 23 अक्टूबर को आमने सामने

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप के अंतर्गत 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ मैच खेलना है। जोकि आईसीसी में ऐलान कर दिया है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप और टी20 विश्व कप के तरह एक एक मैच खेला जाना तय है। लेकिन अगर महिला टीम और मेंस क्रिकेट टीम दोनों टूर्नामेंट में फाइनल में आते हैं तब कुल छः मैच देखने को मिलेंगे।

Tags: IND vs PAK, पाकिस्तान टीम, भारतीय टीम,
Exit mobile version