Tag: पाकिस्तान टीम

  • शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम में लाया ऐसा नियम की बाहर हो जायेंगे बाबर-रिजवान, ICC रैकिंग नहीं आने वाली है काम

    शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम में लाया ऐसा नियम की बाहर हो जायेंगे बाबर-रिजवान, ICC रैकिंग नहीं आने वाली है काम

    इस साल सभी देश की टीमें हर टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्मेंस देना चाहेंगी। लेकिन 2023 शुरु होते ही पाकिस्तान टीम की तरफ से एक बड़ा फैसला लेने पर बात हो रही है। जीत के लिए पाकिस्तान की टीम में एक बड़ा बदलाव होने वाले हैं। चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि जिन खिलाड़ियों का स्ट्राइक रेट घरेलू टी20 में 135 से कम है, तो उन्हें पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं मिलेगी। वहीं, अगर इस फैसले पर अमल हो जाता है, तो कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का टीम में रहना मुश्किल हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे…

    जानें क्या बोले शाहिद अफरीदी

    जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अंतरिम चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी ने कहा कि जिन खिलाड़ियों का स्ट्राइक रेट घरेलू टी20 में 135 से कम है तो उन्हें पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं मिलेगी। बता दें हाल के दिनों में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट पर काफी सवाल उठे हैं। इन खिलाड़ियों में बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान जैसे बल्लेबाज भी शामिल हैं।

    अगर फैसले को मिली हां तो आगे क्या

    अगर चीफ सिलेक्टर शाहिद अफरीदी के फैसले को हां मिल गई तो पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन भी चुननी मुश्किल हो जाएगी। क्योंकि टीम में बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका स्ट्राइक रेट इससे ज्यादा है। जिन खिलाड़ियों का स्ट्राइक रेट 135 है, वो शादाब खान, आसिफ अली और मोहम्मद नवाज हैं। इनके अलावाबाकी सभी बल्लेबाज अफरीदी के इस पैमाने पर खरे नहीं उतरते हैं।

    ऐसे में कुछ खिलाड़ी हैं, जो टीम पाकिस्तान में इस रेट पर खेलते हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो एंकर रोल अदा करते हैं। तो ये फैसला कुछ बेतुका ही होगा क्योंकि इस पर अगर अमल होता है तो खिलाड़ियों को अच्छा मौका मिल सकता है।

    https://twitter.com/ArfaSays_/status/1609908393690497025?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1609908393690497025%7Ctwgr%5E843bd1bc75e863606c7a1a4abc22563f2cd90e09%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Fshahid-afridi-strike-rate-comment-big-worry-for-babar-azam-mohammad-rizwan-pakistan-t20-team-au244-1641735.html

    पाकिस्तान की टीम का आज का करियर अच्छा रहा है। पिछले 10 सालों में पाकिस्तान की टीम ने 129 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इसमें से 77 मुकाबले टीम ने अपने नाम किए हैं। वहीं, 45 मुकाबलों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। अब तक के  इन 129 मुकाबलें में 2 मैच टाई हुए हैं जबकि 5 मैचों का नतीजा नहीं निकला है।

  • इंग्लैंड के खिलाड़ियो ने सुरक्षा के बाद खाने के लिए की पाकिस्तान की बेज्जइती, कहा नहीं मिलता है वहाँ अच्छा खाना

    पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था के बाद अब वहां मिलने वाले खाने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। टीम इंग्लैंड को 1 दिसंबर से पाकिस्तान में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और इससे पहले टीम इंग्लैंड ने पाकिस्तान में अपना शेफ खुद ही ले जाने का फैसला किया है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक मानें तो टीम इंग्लैंड के खिलाड़ी पाकिस्तान में मिलने वाले खाने से खुश नहीं हैं इसलिए वो खुद ही अपना शेफ ले जाना चाहते हैं।

    इससे पहले भी टीम इंग्लैंड पाकिस्तान सीरीज खेलने गई थी, तो टीम को पाकिस्तान का खाना पसंद नहीं आया था। टी20 सीरीज के दौरान मोईन अली ने वहां परोसे गए खाने पर सवाल खड़े किए थे। मोईन ने बयान दिया था कि उन्हें लाहौर का खाना पसंद नहीं आया। कराची में खाना बेहतर था।

    कब-कब होगा टेस्ट मैच

    पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं को सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़े-बड़े देशों की टीमों ने वहां जाने से मना कर दिया था। टीम इंग्लैंड 17 साल के बाद सीरीज खेलने पाकिस्तान जाएगी। पाकिस्तान में पहला टेस्ट मैच 1 दिसंबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 9 दिसंबर को मुल्तान में होगा और तीसरा टेस्ट मैच 17 से 21 दिसंबर के बीच कराची में खेला जाएगा।

    क्यों घबराती हैं पाकिस्तान जाने से टीम

    3 मार्च, 2009 को पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम (Sri Lanka vs Pakistan) की बस पर आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। यह वो पल था जिसे किसी भी क्रिकेट फैंस के लिए भुला पाना आसान नहीं है। इस जानलेवा हमले के बाद से पाकिस्तान में कई साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर विराम लग गया था।

    वैसे अब पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया, टीम इंग्लैंड जैसी टीमों ने सीरीज खेलना शुरू किया है शायद उन्हें वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा हुआ है लेकिन अब पाकिस्तान के खाने पर सवाल उठने लगे हैं। आतंकवादियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया था, जब श्रीलंकाई टीम बस से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैच खेलने के लिए जा रही थी। इसके बाद स्टेडियम के नजदीक गोल चौराहे पर आतंकवादियों ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी।

  • बाबर आजम के बुरे दौर की हो गई शुरूआत, रोहित शर्मा के साथ जायेगी इनकी भी कप्तानी, विराट कोहली से छूट गए पीछे

    टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम कुछ खास प्रदर्शन कर चुकी है। पहले सुपर 12 राउंड में टीम पाकिस्तान को टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फाइनल राउंड में टीम इंग्लैंड के हाथों ट्रॉफी से एक हाथ दूर ही मात खानी पड़ी थी। इसके बाद बाबर आजम की कप्तानी पर तलवार लटकती दिख रही है। सेमीफाइनल राउंड के मैच में पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। सुपर-12 में तो ये टीम जिम्बाब्वे से ही हार गई थी।

    बाबर आजम छोड़ सकते हैं कप्तानी

    पाकिस्तान टीम के फैंस अब बाबर से कप्तानी छोड़ने की बात कह रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के प्रदर्शन की जमकर आलोचना की जा रही है और अब सवाल बाबर के टी20 में कप्तान बने रहने पर हैं। पाकिस्तान के समाचार चैनल ARY न्यूज के एंकर शोएब जाट ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक सवाल पोस्ट किया और लिखा, “पाकिस्तान की टी20 टीम का नया कप्तान कौन होना चाहिए?”

    इस कैप्शन के साथ उन्होंने शादाब खान, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी की फोटो भी लगाई है। इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने लिखा, “शैडी (शादाब खान) गेंदबाजी भी कर सकता है, बल्लेबाजी भी और फील्डिंग भी. वह मैच की स्थिति को अच्छे से समझता है।”

    https://twitter.com/iamamirofficial/status/1592144481415225349?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1592144481415225349%7Ctwgr%5Ebc76684ce1df5859512036de6b9133e6da1f388a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Fdemand-of-change-in-pakistan-t20-captain-after-t20-world-cup-debaccle-has-arise-mohammed-amir-reacts-on-it-au149-1558762.html

    बाबर आजम का ऐसा रहा करियर

    दरअसल बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठने की एक वजह टी20 वर्ल्ड कप में हार पाना है। इसी का दूसरा कारण उनकी खराब बल्लेबाजी है। बाबर शानदार बल्लेबाज हैं लेकिन टी20 में बाबर की आलोचना उनकी स्ट्राइक रेट को लेकर ही होती आई है. बाबर ने सेमीफाइनल में 42 गेंदों पर 53 रन बनाए थे. इस विश्व कप में अगर बाबर का स्ट्राइक रेट देखा जाए तो ये 93 का रहा। इस वर्ल्ड कप के सात मैचों में बाबर के बल्ले से महज 124 रन ही निकले थे, इसको लेकर उनकी आलोचना की जा रही है।

  • टी20 विश्व कप में अभी भी पाकिस्तान टीम और भारत के बीच हो सकता है फाइनल मुकाबला, बना रहा है कुछ ऐसा समीकरण

    टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के मैच में पाकिस्तान टीम ने जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बनाने की शुरुआत की है। इससे पहले मैच में टीम इंडिया पाकिस्तान से हार गई थी, जिसके बाद हार को लेकर टीम को ट्रोल किया जा रहा है।

    साउथ अफ्रीका की टीम 108 रन पर हुई आउट

    आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने जल्दी विकेट खो दिए थे और फिर बारिश के कारण खेल को 14 ओवर का कर दिया गया। अफ्रीकी टीम को जीतने के लिए 5 ओवर में 73 रन बनाने थे।  साउथ अफ्रीका आज 108 रन ही बना पाई और पाकिस्तान ने 33 रनों से मैच जीत गई।

    इसी के साथ पाकिस्तान 4 मैच में 2 जीत और 4 पाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर आ गई है। मैच से पहले पाकिस्तान टीम के अब तक के खराब प्रदर्शन के कारण ऐसा माना जा रहा था कि अगर टीम साउथ अफ्रीका को हराती है, तो ही सेमीफाइनल में जाने के बारे में सोच सकती है। ऐसे में अब टीम के आगे बढ़ने के चांस भी बढ़ गए हैं।

    सेमीफाइनल में बना सकती है जगह

    अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान टीम की जगह बनाने का एक ही तरीका है और वो ये है कि अगर टीम बांग्लादेश से जीत जाएगी। टीम के पास 6 अंक होंगे। पाकिस्तानी टीम को साथ में यह भी दुआ करनी पड़ेगी कि भारत जिम्बाब्वे से हार जाए। अगर भारत और जिम्बाब्वे का मैच बारिश के चलते रद्द हुआ तो भारत की झोली में एक पाइंट आएगा और वह क्वालिफाई कर जाएगी।

    साथ ही साउथ अफ्रीका अपना अगला मैच अब नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी अगर यह रद्द होता है, तो भी टीम के पास सिर्फ 1 अंक ही होगा, अगर पाकिस्तान आखिरी मुकाबला जीतकर शानदार रन रेट में रही तो साउथ अफ्रीका के मैच रद्द होने के बाद पाक की जगह बन सकती है।

     

  • जिंबाब्वे के खिलाफ बेईमानी करके भी बुरी तरह से हार गई पाकिस्तान की टीम, ब्रैड हॉग ने कर दिया खुलासा

    पाकिस्तान टीम को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। एशिया कप 2022 का टूर्नामेंट खेलने के बाद न्यूजीलैंड में शानदार पारी खेली है। पाक टीम को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अगले सभी मैच जीतने होंगे तभी टीम सेमीफाइनल में एंट्री कर पाएगी। लेकिन इस बीच आस्ट्रेलिया के दिग्गज ब्रैड हॉग ने पाकिस्तान की बेईमानी का वीडियो शेयर किया है।

    पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के दौरान जहां जिम्बाब्वे टीम ने एक 130 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान टीम को दिया तो, वहीं पाक टीम महज 129 रन ही बना पाई और 1 रन से हार गई। हालांकि आखिरी ओवर में मिली शर्मनाक हार से बचने के लिए पाकिस्तान टीम बेईमानी करने पर भी उतर आई, लेकिन इसके बाद भी टीम को जीत हासिल नहीं हुई।

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रैड हॉग ने शेयर किया वीडियो

    इस बेइमानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका सबूत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रैड हॉग ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, जिसके बाद चारों तरफ पाक टीम की काफी ज्यादा आलोचना भी की जा रही है। आपको बता दें कि इस दौरान शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम मैदान पर मौजूद थे। शाहीन शाह अफरीदी स्ट्राइक रेट पर थे, तो वहीं दूसरी तरफ वसीम ने कमान संभाल रखी थी। आखिरी गेंद पर आए जिम्बाब्वे के गेंदबाज इवांस ने गेंद डाली जिस पर वसीम ने मिड ऑन पर शॉट लगाया और रन लेने के लिए तुरंत भाग पड़े।

    पाकिस्तान की बेइमानी को देख मांगी सजा की मांग

    ब्रैड हॉग ने आखिरी बॉल की बेइमानी की तस्वीर को शेयर कर बताया कि किस तरीके से इवांस के गेंद डालने से पहले ही वसीम क्रीज से बाहर आ गए थे और उन्हें सजा की मांग करते हुए लिखा कि क्यों गेंद खेलने से पहले ही ये खिलाड़ी बाहर आ गया। इसे पेनल्टी लगनी चाहिए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पाकिस्तान की हार के बाद उसे खूब खरी-खोटी सुनाई है।

  • भारतीय टीम के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी से भिड़ी अफगान हसीना वाजमा अयूबी, दिया मुहंतोड़ जवाब

    टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की दो मैचों (टीम इंडिया और जिम्बाब्वे) से हार के बाद पाकिस्तान की अभिनेत्री सहर शिनवारी ने भारत के लिए भी हार की बद्दुआ दी है। इस ट्वीट को देख अफगान की बिजनेस वुमेन वाजमा अयूबी को गुस्सा आ गया और दोनों की सोशल मीडिया पर भिड़ंत हो गई। वाजमा के जवाब से तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी और भी बौखला गई।

    सहर शिनवारी ने ट्वीट कर की भारत की हार की कामना

    सहर शिनवारी ने ट्वीट करके जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ भारत की हार की बद्दुआ दी थी और कहा था कि टीम इंडिया की हार के बाद ही उनके दिल को तसल्ली मिलेगी।

    अफगान हसीना वाजमा अयूबी को आया गुस्सा

    सहर के ट्वीट पर वाजमा अयूबी को गुस्सा आ गया। उसके जवाब में अफगान की बिजनेस वुमेन वाजमा अयूबी ने लिखी कि अल्लाह करें कि भारत वर्ल्ड कप ही जीत जाए। वाजमा अयूबी की बात करें तो वो एक फैशन लेबल चलाती हैं। आपको बता दें इससे पहले एशिया कप 2022 में भी वाजमा अयूबी टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में नजर आई थी, जिस दौरान वो अपने ट्रेडिशनल लुक के कारण इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं।

    इस बार भी भारत की हार का ट्वीट देखकर अयूबी को गुस्सा आ गया है। इससे वाजमा अयूबी का टीम इंडिया के साथ प्यार दिखाई देता है। इससे पहले भी सहर शिरवानी अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रही हैं। भारत पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्‍तानी कलाकार सहर शिनवारी ने एक ट्वीट किया था।

    जिसमें उन्‍होंने कहा था कि अगर इस मैच को टीम इंडिया जीत लेता है तो वो अपना ट्वीटर अकाउंट डिलीट कर देगी और कभी वापस नहीं आएगी। ऐसे में भारत की जीत के बाद वो सोशल मीडिया पर भारतीय फैन्‍स उन्हें ट्रोल करने लगे। फैन्‍स उन्‍हें हमेशा के लिए ट्वीटर छोड़कर जाने के लिए कहने लगे तो वह ट्वीटर पर टीम इंडिया के खिलाफ बेकार बातें लिखकर बात से मुकरती नजर आई थीं।

  • वसीम अकरम ने वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन पर की नस्लीय टिप्पणी, फैंस अब कर रहे हैं जमकर ट्रोल

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान वसीम अकरम ने एक वीडियो में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर और कप्तान निकोलस पूरन के खिलाफ एक टिप्पणी की। उन्होंने मजाक में जो शब्द कहे उसे अब नस्लीय टिप्पणी के मानकर आलोचना की जा रही है। आपको बता दें कि इस शो में दिग्गज वकार यूनुस भी मौजूद थे। 

    वसीम अकरम ने पूरन के रंग को लेकर किया कमेंट

    वसीम अकरम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शेयर किया है। इस वीडियो में वह वेस्टइंडीज के क्रिकेटर निकोलस पूरन का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी टिप्पणी पर कहा हमें तो पूरन ही नहीं दिखता, उनका नाम क्या दिखेगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं।

    एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि वसीम अकरम एक सीनियर क्रिकेटर हैं और किसी खिलाड़ी के लिए वह इस तरह की भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा वसीम अकरम एक सीनियर क्रिकेटर हैं और किसी बड़े खिलाड़ी के लिए ऐसी भद्दी टिप्पणी का इस्तेमाल करना कहां तक सही है। 

    स्कॉटलैंड के खिलाड़ी का भी उड़ाया मजाक

    पाकिस्तान के न्यूज चैनल पर चर्चा के लिए वसीम अकरम, वकार युनूस और शोएब मलिक के साथ मिस्बाह उल हक भी बैठे थे। वसीम अकरम ने इस दौरान स्कॉटलैंड के खिलाड़ी का भी मजाक बनाया। उन्होंने मार्क वॉट के लिए कहा कि मुझे लगा इनकी मां ने कहा है कि एक किलो बर्फ, तीन नींबू लेकर आना। ये डकवर्थ लुईस तो नहीं है।

    बीच में टोकते हुए मिस्बाह उल हक ने कहा कि यह लिखा है कि किस बल्लेबाज के सामने कौन सा बॉल करना है। वसीम अकरम ने फिर कहा कि एक गेंदबाज के तौर पर मुझे किसी पर्ची की जरूरत को नहीं है। इस पर वकार ने कहा हो सकता है, उन्हें कोई भूलने की बीमारी हो।  आपको बता दें कि टी20 वर्ल्डकप पाकिस्तान में चल रहा है। इस टूर्नामेंट में 23 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान मैदान में आमने सामने उतरेंगे। 

  • भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में मिशन मेलबोर्न की भरी हुंकार, पाकिस्तान से हिसाब बराबर करने के लिए बनाया यह तगड़ा प्लान

    भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) का बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही मिशन टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) शुरू हो गया है। आगामी 23 अक्टूबर को रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की अगुवाई में भारतीय टीम मेलबर्न के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। वहीं भारतीय टीम ने इस हाईवोल्टेज मुकाबले का प्लान वाका में तैयार कर लिया है।

    दरअसल वाका के मैदान पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने अपने पहले अभ्यास सेशन में हिस्सा लिया। जहां खिलाड़ियों ने हल्की फुल्की ट्रेनिंग की। स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई (Soaham Desai) ने वर्ल्ड कप में भारत के पहले मैच से पहले टीम की तैयारियों पर बात की।

    स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने किया खुलासा

    भारतीय टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने कहा कि,

    “भारत को बड़े टूर्नामेंट में अक्सर सीधे खेलना पड़ता है, मगर टी20 वर्ल्ड कप से पहले कंडीशनिंग कैंप से खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के हालात में खुद को ढालने में काफी मदद मिलेगी। टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर उतरने से पहले दो अभ्यास मैच खेलने हैं।”

    “फिटनेस और स्किल्स पर किया जाएगा काम”

    इससे पहले भारतीय टीम ने बीते दिन पहले अभ्यास सेशन में हिस्सा लिया। टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में 2 वार्म अप मैच भी खेलेगी। पहले अभ्यास सेशन के दौरान देसाई ने कहा कि आने वाले 8 दिन काफी अहम हैं। सोहन देसाई ने कैंप के लिए मैनेजमेंट और बीसीसीआई का शुक्रिया अदा भी किया, क्योंकि टीम इंडिया को अक्सर सीधे टूर्नामेंट में खेलना पड़ता था। देसाई ने कहा कि,

    “आने वाले 8 दिन फिटनेस और स्किल्स पर काम किया जाएगा, ताकि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत के अभियान शुरू करने से पहले टीम पूरी तरह तैयार रहे।”

    ऑस्ट्रेलिया के बारे में मिलेगी जानकारी

    इस कैंप बारे में पर्थ रवाना होने से पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि इसका मकसद ऑस्ट्रेलियाई पिचों की गति और उछाल से बारे में जानकारी होना है, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ियों के पास यहां खेलने का अनुभव नहीं है। वहीं देसाई का कहाना है कि इस कैंप से खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई की पिचों के अनुकूल ढलने में मदद मिलेगी।

  • ‘टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही राउंड में बाहर हो जाएगी पाकिस्तान टीम….’ शोएब अख्तर ने PAK क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा, वायरल हो गया Video

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने एक बड़ा बयान दिया है। शोएब अख्तर का कहना है कि इस टीम को देखकर लगता है कि पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही दौर से बाहर हो जाएगी। तो आइये जानते है अख्तर का पूरा बयान।

    टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही राउंड से बाहर हो जाएगी PAK टीम

    शोएब अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

    ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने क्या टीम सेलेक्ट की है। मिडिल ऑर्डर पाकिस्तानी टीम की सबसे बड़ी समस्या रही है, लेकिन इसके बावजूद मिडिल ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं किया गया। ये बहुत ही खराब फैसला है। आप इस मध्यक्रम का क्या करेंगे। गेंद को थोड़ा घुमाया और आप सब ढेर हो गए। मुझे डर है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के पहले दौर से बाहर हो जाएगा। पाकिस्तान की बल्लेबाजी में कोई गहराई नहीं है। मुझे नहीं लगता कि कप्तान इस भूमिका के लिए सही हैं।”

    शोएब अख्तर ने कारण बताते हुए चौंकाया

    पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा,

    ‘चीफ सेलेक्टर ही एवरेज होगा तो उसके फैसले भी एवरेज होंगे। ये इफ्तिखार अहमद जो मिस्बाह पार्ट-2 है। 50 गेंदों पर 50 रन कर रहा है। भाई मेरे अगर इन खिलाड़ियों को लेकर जाना था तो याद रखो कि ऑस्ट्रेलिया आपके लिए सहरे नहीं लेकर वहां खड़ा है।’

    रमीज राजा साहब की छुट्टी हो जाएगी

    बाबर आजम पर निशाना साधते हुए पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा,

    ‘कप्तान क्लासिकल ड्राइव के चक्कर में लगा रहता है कि वो बस क्लासिक लगे। मुझे लगता है कि पाकिस्तान टीम अगर परफॉर्म नहीं कर पाई तो पूरी पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट, कोच और रमीज राजा साहब सब की छुट्टी हो जाएगी।’

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम

    बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (वीसी), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

    स्टैंडबाय खिलाड़ी: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी।

  • जल्द शुरू होने वाला है एशिया कप, सभी टीमों का किया गया ऐलान, जानिए किस पर देख सकते हैं लाइव

    भारतीय टीम इन दिनों जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। वहीं अब जल्दी एशिया कप (Asia Cup) शुरू होने वाला है। 27 अगस्त एशिया कप (Asia Cup) शुरू होने वाला है। जिसको लेकर सभी यूएई के दौरे पर जल्दी रवाना हो जाएगी। वही एशिया कप का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान को 23 अगस्त को शुरू होने वाला है। अगर आप लोग एशिया कप (Asia Cup) 2022 को देखना चाहते हैं तो आप लोग इसे फ्री में देख सकते हैं। आइए जानते हैं कहां पर देख सकते हैं और इस समय मैच देख पाएंगे।

    यहां देख सकते हैं लाइव एशिया कप

    दरअसल इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी भले ही श्रीलंका कर रहा हो। लेकिन यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए भारत में होगा। आप लोग इस मैच को फ्री में देख सकते हैं। इसे लाइव देखने के लिए आपको हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा जहां पर आप लोग इसे लाइव देख सकते हैं। मैच के समय का ऐलान भी कर दिया गया है। इसे आप लोग 7:30 बजे से देखना शुरू कर सकते हैं। मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे। आइए आगे आर्टिकल में सभी टीमों के बारे में जानते हैं।

    भारतीय टीम

    Asia Cup

    रोहित शर्मा (कप्तान), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन, यूज़वेंद्र चहल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा।
    स्टैंड बाय-श्रेयस अय्यर ,अक्षर पटेल, दीपक चाहर।

    बांग्लादेश टीम

    मोसद्देक हुसैन, साकिब अली हसन (कप्तान), तस्कीन अहमद, परवेज हुसैन इमान, मेहदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, नासूम अहमद,‌शब्बीर रहमान, अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिस हुसैन, शब्बीर रहमान,मुस्ताफिजुर रहमान, हुसैन इमाॅन, अनामुल हक, मोहमुदल्लाह रियाद, मोहम्मद सैफुद्दीन, नूरुल हसन सोहन ।

    अफगानिस्तान टीम

    मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान ( उप कप्तान), समीउल्लाह शिनवारी, राशिद खान, नूर अहमद रहमानुल्ला, नूर अहमद, इब्राहिम जारदार,करीम जनत, मुजीब उर रहमान,फजल हक फारुकी,हशमतुल्ला शाहिद,हजरतुल्लाह जजई ,करीम जनत,अफसर जजई,अजमतुल्लाह ओमरजई,नूर अहमद रहमानुल्ला गुरबाज,फरीद अहमद मलिक।

    पाकिस्तान टीम

    Asia Cup

    बाबर आजम (कप्तान) , शादाब खान, आसिफ अली, फखर ज़मान, उस्मान कादरी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह,मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, खुशादिल शाह, मोहम्मद नवाज, हरीस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, फखर ज़मान, शादाब खान, आसिफ अली।

    Read More-IND vs ZIM: अपने बल्ले के दम से भारत के अगले सुपरस्टार बनने के सफर पर निकल चुके हैं शुभमन गिल, कोहली की दिखाई देती हैं झलक

Exit mobile version