पाकिस्तान की टीम पर ब्रैड हॉग ने लगाया जिंबाब्वे के खिलाफ बेईमानी का आरोप

जिंबाब्वे के खिलाफ बेईमानी करके भी बुरी तरह से हार गई पाकिस्तान की टीम, ब्रैड हॉग ने कर दिया खुलासा

पाकिस्तान

पाकिस्तान टीम को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। एशिया कप 2022 का टूर्नामेंट खेलने के बाद न्यूजीलैंड में शानदार पारी खेली है। पाक टीम को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अगले सभी मैच जीतने होंगे तभी टीम सेमीफाइनल में एंट्री कर पाएगी। लेकिन इस बीच आस्ट्रेलिया के दिग्गज ब्रैड हॉग ने पाकिस्तान की बेईमानी का वीडियो शेयर किया है।

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के दौरान जहां जिम्बाब्वे टीम ने एक 130 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान टीम को दिया तो, वहीं पाक टीम महज 129 रन ही बना पाई और 1 रन से हार गई। हालांकि आखिरी ओवर में मिली शर्मनाक हार से बचने के लिए पाकिस्तान टीम बेईमानी करने पर भी उतर आई, लेकिन इसके बाद भी टीम को जीत हासिल नहीं हुई।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रैड हॉग ने शेयर किया वीडियो

इस बेइमानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका सबूत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रैड हॉग ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, जिसके बाद चारों तरफ पाक टीम की काफी ज्यादा आलोचना भी की जा रही है। आपको बता दें कि इस दौरान शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम मैदान पर मौजूद थे। शाहीन शाह अफरीदी स्ट्राइक रेट पर थे, तो वहीं दूसरी तरफ वसीम ने कमान संभाल रखी थी। आखिरी गेंद पर आए जिम्बाब्वे के गेंदबाज इवांस ने गेंद डाली जिस पर वसीम ने मिड ऑन पर शॉट लगाया और रन लेने के लिए तुरंत भाग पड़े।

पाकिस्तान की बेइमानी को देख मांगी सजा की मांग

ब्रैड हॉग ने आखिरी बॉल की बेइमानी की तस्वीर को शेयर कर बताया कि किस तरीके से इवांस के गेंद डालने से पहले ही वसीम क्रीज से बाहर आ गए थे और उन्हें सजा की मांग करते हुए लिखा कि क्यों गेंद खेलने से पहले ही ये खिलाड़ी बाहर आ गया। इसे पेनल्टी लगनी चाहिए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पाकिस्तान की हार के बाद उसे खूब खरी-खोटी सुनाई है।

Exit mobile version