IND vs NZ: 153 KMPH की रफ्तार से उमरान मालिक ने अपने डेब्यू मैच में मचाया कोहराम, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ के उड़े होश! वायरल हुआ VIDEO

By Akash Ranjan On November 25th, 2022
उमरान मलिक

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम (Indian Team) के युवा गेंदबाज़ उमरान मलिक (Umran Malik) को वनडे में डेब्यू का मौका दिया गया। इस मौके का फायदा उठाते हुए उमरन मालिक ने खुद को अब जम्मू कश्मीर से सीधा भारत के सबसे तेज़ गेंदबाज़ बनने का मुकाम हासिल किया। उमरान पर जो भरोसा भारतीय टीम ने दिखाया उसपर ये तेज गेंदबाज 100 फीसदी खरा साबित हुआ।

उमरान मलिक ने अपने डेब्यू वनडे में ही कमाल की गेंदबाजी की। अपनी रफ्तार के दम पर उन्होंने कीवियों के खेमे में खलबली तो मचाई ही साथ में उन्होंने अपने विकेटों का खाता भी खोला। उमरान मलिक का पहला वनडे शिकार डेवन कॉनवे बने जिन्हें उन्होंने पंत के हाथों कैच आउट कराया।

यह भी पढ़ें : शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ बना दिया बहुत बड़ा रिकॉर्ड, रोहित और विराट के क्लब में हुए शामिल

उमरान मलिक ने चटकाया अपना पहला विकेट

उमरान मलिक ने 16वें ओवर में डेवन कॉनवे को आउट किया। ये खिलाड़ी 24 रन बनाकर क्रीज पर सेट हो चुका था लेकिन उमरान ने उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी। उमरान की ये गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर थी और कॉनवे ने छेड़छाड़ की कोशिश में अपना विकेट गंवा दिया। उमरान मलिक ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरेल मिचेल को भी चकमा दिया। मिचेल उमरान की रफ्तार को ठीक से नहीं पढ़ पाए और 11 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। उमरान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के फेर में वो हुड्डा को कैच दे बैठे। उमरान की ये गेंद तेज थी और इसी तेजी की वजह से मिचेल शॉट में लेट हो गए।

यहाँ देखें वीडियो

उमरान की रफ्तार ने फर्ग्यूसन को पीछे छोड़ा

उमरान की ताकत उनकी रफ्तार है और यही बात उन्होंने ऑकलैंड में साबित की। उमरान मलिक ने इस मैच में 153 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तो गेंदबाजी की ही साथ में उनकी औसत रफ्तार 145 किमी. प्रति घंटा थी। ये न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन से भी ज्यादा रही। इस मैच में फर्ग्यूसन की औसत रफ्तार 143 किमी. प्रति घंटा रही।

बता दें उमरान मलिक भारत के सबसे तेज गेंदबाज हैं। वो आईपीएल में 157 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वो इसी दम के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। यकीन मानें अगर उमरान को मौका मिलता रहेगा तो वो अपने दम पर भारत को कई मैच जिता सकते हैं। इसका सबूत उन्होंने दे दिया है।

Tags: उमरान मलिक, न्यूजीलैंड, भारतीय टीम,