IND vs ENG : हार्दिक पंड्या को बचाने के लिए ऋषभ पंत ने दी अपनी विकेट की क़ुर्बानी, इस बलिदान का VIDEO हो गया वायरल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए विराट कोहली ने टूर्नामेंट का चौथा अर्धशतक जड़ा वहीं हार्दिक पंड्या ने 63 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। टीम इंडिया की बैटिंग के बाद कोहली और हार्दिक पंड्या के अलावा एक खिलाड़ी और है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) है। पंत ने 4 गेंदों पर महज 6 ही रन बनाए, मगर उन्होंने टीम के लिए अपना विकेट कुर्बान कर जो योगदान दिया वह काबिले तारीफ तारीफ है।
यह भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टीम इंडिया की मिली से बना शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बना भारत
ऋषभ पंत ने हार्दिक पंड्या के लिए दिया बलिदान
यह घटना भारतीय पारी के 20वें ओवर की है। पहली गेंद पर स्ट्राइक पंत के पास थी। पंत ने फुलटॉस गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक हार्दिक पांड्या को दी। अगली गेंद पर हार्दिक पंड्या को भी एक रन मिला और स्ट्राइक वापस पंत के पास आ गई। तीसरी गेंद पर पंत बीट हुए मगर हार्दिक स्ट्राइक लेने के लिए भाग गए।
पंत जानते थे कि हार्दिक को कैसे भी स्ट्राइक पर लाना जरूरी है क्योंकि वह अच्छे टच में बैटिंग कर रहे थे, इस वजह से यहां अपनी विकेट की परवाह किए बिना पंत ने क्रीज छोड़ दी। हार्दिक पंड्या तो दूसरे छोर पर पहुंच गए, मगर पंत आधी क्रीज भी पार नहीं कर पाए।
यहाँ देखें वीडियो
https://twitter.com/rishabh2209420/status/1590642136118362112?s=20&t=dZizV49rfFCp9LcOa1nfSQ
ऐसा रहा मैच का हाल
टी20 वर्ल्डकप (T20 WORLD CUP) का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एडिलेड (Adelaide) के मैदान में खेला गया। पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिली। जिसमे पाकिस्तान ने बाज़ी मारते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। जबकि दूसरी टीम के लिए आज भारत इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच भिड़ंत देखने को मिली।
वही इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाये। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 170 रन बना कर इस मैच को 10 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ इंग्लैंड की इस जीत से अब इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी और आखिरी टीम बन गई है। अब 13 तारीख को फाइनल की जंग में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा।
Tags: ऋषभ पंत, टी20 वर्ल्ड कप 2022, हार्दिक पंड्या,