Shubman Gill
Shubman Gill

Shubman Gill : भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच धर्मशाला में तीन मैचो का वनडे सीरीज का पहला मैच कल धर्मशाला में खेला गया, जहा भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश की वजह से मैच 25-25 ओवर का किया गया जिसमे अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 195 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. टीम इंडिया (Team India) ने यह लक्ष्य 2 ओवर पहले की पूरा कर जीत हासिल कर ली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टीम को शुरुआत दी लेकिन रोहित शर्मा को गलतफहमी के वजह से 5.4 ओवर में रन आउट होकर प्वेलियम वापिस जाना पड़ा, जिसके बाद रोहित ने शुभमन से कुछ कहा. वही मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने इसके बारे में बात की और बताया कि रोहित ने रिप्ले देखने के बाद क्या जवाब दिया ?

मैच जीतने के बाद Shubman Gill ने किया खुलासा

टीम को शानदार शुरुआत देने के बाद दोनों खिलाड़ी लय में थे, वही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 16 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 16 रन की पारी खेली थी. लेकिन 5.4 ओवर में ख़राब तालमेल की वजह से रोहित रन आउट हो गए. रोहित के रन आउट का जिक्र कप्तान ने मैच के बाद किया. उन्होंने कहा कि…

“रोहित ने रिप्ले देखा और कहा कि रन आउट के बारे में सब ठीक है.आखिरी बार भी जब वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 खेले थे तब भी रन आउट हुए थे.”

Shubman Gill ने की किया तारीफ़

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद गेंदबाजी की जमकर तारीफ भी किये, उन्होंने कहा की ऐसा मानिए की अफगानिस्तान की टीम 250 रन का स्कोर कर देती लेकिन गेंदबाज की सुझबुझ ने बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया. मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि

“एक तरह का यह टी20 मैच ही था. हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उन्होंने हमसे मैच छीन लिया. गुरबाज शानदार थे. आखिरी ओवरों में हमारी गेंदबाजी बेहतरीन रही. विकेट शानदार था. स्पिनरों के लिए पिच पर ग्रिप थी, गेंद उनके गेंदबाजी करते समय अच्छी तरह से उछली. मैंने स्लिप कैच का काफी अभ्यास किया है. मैं अपने फील्डिंग कोच से कह रहा था कि मैंने कोई शानदार कैच नहीं पकड़ा है और इसे पकड़कर खुश हूं.”

जाने मैच का हाल

बारिश की वजह से यह मुकाबला 25-25 ओवर का खेला गया था. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो सही शाबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 194 रन ही बना सकी, वही अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 51 गेंदों में 102 रनों की शतकीय पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. भारत की ओर से शुभमन गिल ने 66 गेंदों में 84 रनों की शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा केएल राहुल ने 19 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए.

Read More : IND vs AFG : कप्तान शुभमन गिल की शानदार शुरुआत ने टीम इंडिया को दिलाई जीत, अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा