ILT20 League: मुंबई इंडियंस ने अपने गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड को दिया प्रमोशन, पार्थिव पटेल और विनय कुमार को मिली अहम जिम्मेदारी

By Akash Ranjan On September 17th, 2022
ILT20 League: मुंबई इंडियंस ने अपने गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड को दिया प्रमोशन, पार्थिव पटेल और विनय कुमार को मिली अहम जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी में इस समय कोचिंग स्टाफ की नियुक्तियां लगातार हो रही हैं। ये फ्रेंचाइजी अब सिर्फ भारत में आईपीएल (IPL) में ही नहीं बल्कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका की टी20 लीग (South Africa T20 League) और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की लीग में भी पहुंच चुकी है। यूएई की टी20 लीग में इस फ्रेंचाइजी का नाम है एमआई अमीरात (MI Emirates) और फ्रेंचाइजी ने इस टीम के लिए अपने कोचिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया है।

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के साथ बतौर गेंदबाजी कोच काम कर चुके शेन बॉन्ड (Shane Bond) को एमआई अमीरात (MI Emirates Head Coach) को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

हेड कोच नियुक्त होना मेरे लिए सौभाग्य की बात- बॉन्ड

आपको बता दें कि शेन बॉन्ड (Shane Bond) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के गेंदबाजी कोच के रूप में अपनी वर्तमान भूमिका में भी बने रहेंगे। शेन बॉन्ड (Shane Bond) ने हेड कोच बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा,

“MI अमीरात का हेड कोच नियुक्त होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। नई टीम बनाना हमेशा रोमांचक होता है। मैं MI की विरासत को आगे बढ़ाने और अपने खिलाड़ियों को खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित करूंगा।”

पार्थिव पटेल बने MI अमीरात के बल्लेबाजी कोच

MI अमीरात (MI Emirates) की कोचिंग टीम में बॉन्ड के साथ ही अन्य दिग्गजों की भी नियुक्ति हुई है। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। वहीं तेज गेंदबाज विनय कुमार (Vinay Kumar) को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन टीम के फील्डिंग कोच होंगे। इसके अलावा पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन सिंह (Robin Singh) को जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है।

MI अमीरात ने 14 खिलाड़ियों के साथ किया है क़रार

MI टीम के मालिकाना हक वाले रिलायंस ग्रुप की यह तीसरी टीम है। इस ग्रुप ने दक्षिण अफ्रीका टी-20 (SA टी-20) लीग में भी एक टीम खरीदी है। अमीरात के 14 खिलाड़ी:

कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, आंद्रे फ्लेचर और निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), इमरान ताहिर (साउथ अफ्रीका) समित पटेल, विल स्मिड और जॉर्डन थॉम्पसन (इंग्लैंड), नजीबुल्लाह जादरान, जहीर खान और फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान), ब्रेडली व्हील (स्कॉटलैंड) और बास डी लीडे (नीदरलैंड)।

Tags: क्रिकेट साउथ अफ्रीका की टी20 लीग, पार्थिव पटेल, मुंबई इंडियस, शेन बॉन्ड,
Exit mobile version