जीत के फॉर्मूले को वापस दोहराने मुंबई इंडियंस ने इन 4 बड़े दिग्गजों को दी बड़ी जिम्मेदारी, अब ट्रॉफी हैं पक्की

मुंबई इंडियंसः साऊथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CRICKET SOUTH AFRICA) जल्द ही अपनी घरेलू टी20 लीग शुरू करने वाली हैं। जिसमें भारत (INDIA) के आईपीएल (IPL) टीमों ने भी टीमें खरीदी हैं। मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी हैं। मुंबई इंडियंस के मालिकों ने सीएसए टी20 लीग के लिए टीम एमआई केपटाऊन (MI CAPETOWN) को खरीदा हैं।
इस लीग के लिए मुंबई इंडियंस ने 4 बड़े पदों की घोषणा कर दी हैं। जिसमें हेड कोच, बल्लेबाजी कोच, मैनेजर और फील्डिंग कोच शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस ने किन दिग्गजों पर भरोसा दिखाया हैं-
यह 4 बड़े दिग्गज संभालेंगे एमआई केपटाऊन का कोचिंग स्टॉफ
मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) ने अपने सीएसए टी20 लीग की टीम एमआई केपटाऊन (MI CAPETOWN) के लिए कोचिंग स्टॉफ की घोषणा कर दी हैं। एमआई केपटाऊन के मुख्य कोच का पद आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच (SIMON KATICH) को सौंपा गया हैं।
साऊथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला (HASHIM AMLA) बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। वहीं मुंबई इंडियंस के मौजूदा फील्डिंग कोच जेम्स पैमेंट (JAMES PAMMENT) एमआई केपटाऊन में फील्डिंग कोच की ही भूमिका निभाएंगे। वहीं साऊथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन पीटरसन (ROBIN PETRSON) टीम के मैनेजर के रूप में कार्यरत रहेंगे।
आकाश अंबानी ने कोचिंग स्टॉफ को लेकर कहा
रिलायांस जीयो के चेयरमैन आकाश अंबानी (AKASH AMBANI) ने साऊथ अफ्रीका के घरेलू टी20 लीग में अपनी टीम एमआई केपटाऊन के कोचिंग स्टॉफ को लेकर एक आधिकारिक जानकारी में कहा-
Tags: आईपीएल, आकाश अंबानी, मुंबई इंडियस, सीएसए टी20 लीग, हाशिम अमला,“मुझे एमआई केप टाऊन कोचिंग टीम में साइमन और हाशिम का स्वागत करते हुए खुशी हो रही हैं। जेम्स और रॉबिन के साथ हम एक ऐसी टीम बनाएंगे जो दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट के एमआई ब्रांड के और तरक्की पर ले जाएगी। इसी के साथ क्रिकेट प्रेमी देश में एमआई के मूल्यों और लोकाचार को आगे बढ़ाएगी।”