IND vs PAK: "जियो दन-दना-दन हार्दिक पांड्या"- पांड्या की आतिशी पारी ने पूरा किया भारत का बदला, फैंस के बीच आई खुशियों की लहर
IND vs PAK: "जियो दन-दना-दन हार्दिक पांड्या"- पांड्या की आतिशी पारी ने पूरा किया भारत का बदला, फैंस के बीच आई खुशियों की लहर

हार्दिक पांड्याः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। इस टूर्नामेंट का पहला धमाकेदार मैच भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 148 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा था।

भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं। हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) की पारियों ने भारत को एशिया कप का पहला मुकाबला 5 विकेट से जीतवा दी हैं। भारत ने पाकिस्तान से अपना बदला भी पूरा कर लिया हैं।

हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी ने फैंस का जीता दिल

भारत और पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला खत्म हो चुका हैं। यह मुकाबला काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव और मनोरंजन से भरपूर था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले 147 के स्कोर पर पाकिस्तान को आलआऊट कर दिया। उसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में केएल राहुल के विकेट के चलते बड़ा झटका लगा।

लेकिन विराट कोहली (VIRAT KOHLI)  ने अपने 35 रनों के स्कोर से भारत को संभाला और एक छोटी पर अच्छी पारी खेलते हुए नजर आए। रविंद्र जडेजा ने आज 29 गेंदो पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रनों की शानदार पारी खेली। हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) ने आज भारत की जीत  में बड़ी भूमिका निभाते हुए 33 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।

हार्दिक ने स्टाइल में एक लंबा छक्का जड़ भारत को जीत दिलवा दी हैं। हार्दिक ने आज भारत की जीत में अपने गेंद और बल्ले दोनों से तहलका मचाया हैं। फैंस जमकर उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्विट-

https://twitter.com/DINESH_PWD18/status/1563955512865341440?s=20&t=MONb4hDC-srBG0KXlnov9A