गौतम गंभीर पर शाहिद अफरीदी ने की गलत टिप्पणी जिसे सुनकर हरभजन सिंह ने लगाए हंसी के फव्वारे, फैंस ने जमकर लगाई क्लास

हरभजन सिंहः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) में भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच खेला गया मैच काफी ज्यादा धमाकेदार रहा हैं। भारत ने पाकिस्तान को 10 विकेट से शिकस्त देकर आखिरकार टी20 विश्व कप 2021 का बदला पूरा कर लिया हैं। इस मैच से पहले और बाद में पूर्व व दिग्गज खिलाड़ियों के बीच इस मैच को लेकर जमकर बातचीत होती नजर आ रही हैं।
भारत और पाकिस्तान के मैच से पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (SHAHID AFRIDI) और हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) बात-चीत करते हुए नजर आए। जिसमें शाहिद अफरीदी के कमेंट ने बवाल खड़ा कर दिया हैं।
शाहिद अफरीदी ने गौतम गंभीर को लेकर कह दी यह बात
भारत और पाकिस्तान के मैच से पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह एक भारतीय न्यूज चैनल के लिए साथ में बातचीत करते हुए नजर आए। लेकिन इस बात-चीत में शाहिद अफरीदी ने भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ी बात बोल दी हैं।
दरअसल गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच संबंध पहले से ही ठीक नहीं रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर भी बहस करते हुए देखा गया हैं। लेकिन अफरीदी ने ऐसी बात बोल दी हैं जो भारतीय फैंस को कतई गवारा नहीं हो रही हैं। शाहिद अफरीदी ने कहा हैं-
“ऐसा नहीं हैं मेरे किसी भारतीय खिलाड़ी से लड़ाई रही हैं, हां कुछ मौकों पर गौतम गंभीर के साथ मेरी बहस हुई हैं। सोशल मीडिया में मुझे ऐसा लगता हैं कि गौतम गंभीर ऐसा कैरेक्टर हैं जिसे इंडियन टीम में भी कोई पसंद नहीं करता हैं।”
https://twitter.com/biharshain/status/1563778871102967809?s=20&t=AlEB_24qkVImh-We5fHsbQ
अफरीदी की बात पर हरभजन ने हंस कर की बड़ी गलती
शाहिद अफरीदी के साथ न्यूज चैनल के शो पर हरभजन सिंह और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विक्रांत गुप्ता भी मौजूद थे। अफरीदी ने जब गौतम गंभीर को लेकर बात कहीं तो हरभजन और विक्रांत उस बात पर हंसते हुए नजर आए। फैंस को हरभजन सिंह का यूं हंसना कतई भी पसंद नहीं आया। हरभजन अफरीदी की बात भी काट सकते थे लेकिन उन्होने ऐसा कुछ भी नहीं किया। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर हरभजन सिंह की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/Am_Rife/status/1563885117260455936?s=20&t=AeYXtU4SXxRfBiyalqAlSg
Meri shikayat usse nahi jo bol rha hai, usse hai jo hans rahe hain…
Shameful from these two… https://t.co/ZoQH15isL2— Rahul Kumar (@rahulk_1019) August 28, 2022
How can @harbhajan_singh laugh on it .Man you have played so much with that guy atleast you should not have laughed on it.#INDvPAK #disappointing https://t.co/LUQa3eg7IO
— Aman Kumar Singh (@rajputaman22) August 28, 2022