IND vs ZIM: “शुक्र हैं देर से ही सही पर अक्ल आ गई”- ऋषभ पंत को आखिरकार मिल ही गया प्लेइंग 11 में मौका, खुशी से झूम उठे फैंस

By Twinkle Chaturvedi On November 6th, 2022
ऋषभ पंत

ऋषभ पंतः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 6 नवंबर को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत (INDIA) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच मेलबर्न (MELBOURNE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं। भारत पहले से ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं लेकिन नंबर-1 की पोजिशिन को बनाए रखने के लिए भारत को यह मुकाबला जीतना जरूरी हैं।

आज भारत एक बड़े बदलाव के सा उतरती हुई नजर आयी हैं। आज रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) को बाहर कर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को प्लेइंग 11 में मौका दिया हैं।

यह भी पढ़े- IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीत कर चुनी बल्लेबाज़ी, रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक को बाहर कर ऋषभ पंत को दिया मौका

ऋषभ पंत की हुई चांदी प्लेइंग 11 में मिला मौका

भारतीय टीम इस वर्ल्ड में अब तक शानदार नजर आई हैं अब भारत को फॉर्म को बरकरार रखते हुए आज का मुकाबला जीतकर आत्मविश्वास लेकर सेमीफाइनल में उतरना होगा। भारत आज 1 बड़े बदलाव के साथ उतरती हुई नजर आई हैं आज ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में मौका मिला हैं जो अब तक वर्ल्ड कप में एक भी बार प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने थे।

आज उन्हें रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक की जगह पर मौका दिया हैं। दिनेश कार्तिक पिछले मैचों में बल्ले से ज्यादा कुछ कर नहीं पाए हैं। आज ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला हैं ऐसे में आज ऋषभ को शामिल करने का अच्छा मौका था। फैंस ऋषभ पंत के खेलने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे आज ऋषभ को प्लेइंग 11 में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं।

यह भी पढ़े- विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे मनाया टीम ने जश्न

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/moin_shaikh22/status/1589164984608907265?s=20&t=I_KYIDbkOYg5x86t_QLYzg

Tags: ऋषभ पंत, टी20 वर्ल्ड कप 2022, दिनेश कार्तिक, भारत बनाम जिम्बाब्वे, रोहित शर्मा,