IND vs WI: मोहम्मद सिराज ने 3 रनों की जीत में निभाई सबसे बड़ी भूमिका, सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
IND vs WI: मोहम्मद सिराज ने 3 रनों की जीत में निभाई सबसे बड़ी भूमिका, सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

मोहम्मद सिराजः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू कर रही हैं, जिसमें टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN)  ने आज टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था।

भारतीय टीम आज पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आयी। शिखर धवन के 97 और शुभमन गिल के 64 रनों की मदद से भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 305 रन ही बना पायी। भारतीय टीम ने 3 रनों से यह मुकाबला और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।

मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी ने भारतीय टीम को जीता दिया मैच

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 309 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज को दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भी वेस्टइंडीज शानदार नजर आ रही थी। काइल मेयर्स (KYLE MAYERS) के 75 रन और ब्रैंडन किंग (BRANDON KING) की अर्धशतकीय पारी ने वेस्टइंडीज को गेम में रखने में पूरी तरह मदद कर रही थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए विकटें थोड़ा लेट चटकाए, पर गेंदबाजी अच्छी हो रही थी।

शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR), मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने समय-समय पर आकर अपना रोल अदा किया और भारत को विकटें दिलाई। भारतीय टीम ने 3 रनों से शानदार तरीके से मैच को जीत लिया हैं। मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी ने भारत को मैच जीतवा दिया हैं। जिसके बाद फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट

https://twitter.com/arnnagori551/status/1550601900256423936?s=20&t=oK0M3B0YlU3H9Hj6zm88VQ