IND vs BAN: “ये रोहित जलता हैं पंत से”- ऋषभ पंत को एक बार फिर बेंच गर्म करने के लिए कप्तान और कोच ने रखा बाहर, फैंस का चढ़ा पारा

By Twinkle Chaturvedi On November 2nd, 2022
ऋषभ पंत

ऋषभ पंतः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 2 नवंबर का दूसरा मुकाबला भारत (INDIA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच भारत के सबसे पसंदीदा मैदान एडिलेड (ADELAIDE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिल अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं। आज भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला है।

अक्षर पटेल (AXAR PATEL) जिनको बाहर का रास्ता दिखाया गया था वह आज वापस से टीम का हिस्सा बनते हुए दिखे हैं वहीं दिनेश कार्तिक (DINESH KATHIK) जिनके टीम से बाहर होने की खबर आ रही थी वह पूरी तरह से फिट है और आज तहलका मचाते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन फैंस ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को टीम में ना देखकर राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के ऊपर भडकते हुए नजर आ रहे हैं।

ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में ना देखकर भड़के फैंस

दिनेश कार्तिक जो पिछले मैच में बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे भारत की स्थिति काफी ज्यादा खराब थी जिसे दिनेश कार्तिक ने अपने 15 गेंदों में 6 रन से और ज्यादा खराब कर दिया था। दिनेश कार्तिक पिछले मैच में चोटिल होते हुए भी नजर आए थे। फिर फैंस को लगने लगा था कि अब ऋषभ पंत वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन कार्तिक पूरी तरह से फिट हैं जिसके चलते आज उन्हें वापस से पंत से पहले टीम में रखा गया हैं।

ऋषभ पंत आज के मैच में भी अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहे जिसके चलते फैंस जमकर राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के ऊपर गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना हैं कि ये क्या घटिया मैनेजमेंट हैं। जो खिलाड़ी घटिया प्रदर्शन कर रहे हैं उसे बैक और जो बाहर बेंच में बैठे हैं उन्हे बैठाए रखे हैं। उससे अच्छा 15 मेंबर टीम क्यों बनाते हो 11 ही बनाओ। ऋषभ पंत का प्लेइंग 11 में ना होना फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा हैं। फैंस जमकर अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/annnnshull/status/1587712480650104832?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/aftab4279/status/1587712522320334848?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

Tags: ऋषभ पंत, टी20 वर्ल्ड कप 2022, दिनेश कार्तिक, भारत बनाम बांग्लादेश, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा,