IND vs SA: “सपने में भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते”- भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीकी टीम पर छप्पर-फाड़ते हुए लुटाए रन, गुस्से से लाल फैंस ने जमकर लगाई क्लास

By Twinkle Chaturvedi On October 4th, 2022
IND vs SA: "सपने में भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते"- भारतीय गेदंबाजों ने अफ्रीकी टीम पर छप्पर-फाड़ते हुए लुटाए रन, गुस्से से लाल फैंस ने जमकर लगाई क्लास

भारतीय टीम (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 4 अक्टूबर को होल्कर स्टेडियम इंदौर (HOLKAR STADIUM INDORE)  शाम 7 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय टीम इस सीरीज में इस वक्त 2-0 से आगे चल रही हैं।  साऊथ अफ्रीका ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए रिली रॉसो के नाबाद शतकीय पारी के चलते 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं। आज भारतीय टीम की गेंदबाजी पूरी तरह पिटती हुई नजर आयी हैं। जिसके चलते फैंस बुरी तरह भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

भारत की गेंदबाजी देख आग-बबूला हुए फैंस

भारतीय टीम की गेंदबाजी देख आग-बबूला हुए फैंस

आज कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन बारतीय उस पर बिल्कुल भी खड़ी उतर नहीं पाई। टीम ने आज छप्पर-फाड़ते हुए साऊथ अफ्रीका पर रन लुटाए हैं। टीम की ओपनिंग साझेदारी तो जल्दी टूटी। लेकिन फिर क्वविंटन डिकॉक और 90 रनों की साझेदारी ने साऊथ अफ्रीका की नईया पार लगाने का काम किया।

डिकॉक ने आज 68 रनों की शानदार पारी खेली जिसके बाद वो श्रेयस अय्यर के हाथों रन आऊट हो गए। रिली रॉसो ने भी आज भारतीय गेंदबाजों को खूब इशारों पर नचाया। आज उन्होने मात्र 48 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 100 रन बनाते हुए नाबाद पारी खेली हैं।  रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) ने आज अपने पिछले मैचों के प्रदर्शन को फॉलो नहीं किया आज उन्होने 4 ओवरों में 35 रन दे डालें।

इसी के साथ उमेश यादव (UMESH YADAV) ने 34 रन और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) ने 49 रनों, दीपक चाहर ने  रन, सिराज 44 रनों से काफी ज्यादा महंगे संबित हुए।  भारतीय टीम ने आज कैच भी काफी छोड़े हैं। भारत की गेंदबाजी पर फैंस जमकर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना हैं कि अगर ऐसी गेंदबाजी रही तो सपने में भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/gt913137/status/1577307498561904641?s=20&t=MIvEsjs2GjD_1EYz6BjKoA

 

Tags: उमेश यादव, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद सिराज, रोहित शर्मा,